Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री टटोलेंगे विकास की नब्ज

पहले दिन डॉ. जितेंद्र सिंह सहित तीन केंद्रीय मंत्री जम्मू में विकास की नब्ज को टटोलेंगे। वहीं उपराज्यपाल प्रशासन ने केंद्रीय मंत्रियों के जम्मू कश्मीर दौरों को लेकर पूरी तैयारी की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 08:43 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 08:43 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री टटोलेंगे विकास की नब्ज
केंद्रीय मंत्री टटोलेंगे विकास की नब्ज

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू कश्मीर में जमीनी सतह पर केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं को जानने और विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्रियों के दौरों का आगाज शनिवार को जम्मू से हो रहा है। पहले दिन डॉ. जितेंद्र सिंह सहित तीन केंद्रीय मंत्री जम्मू में विकास की नब्ज को टटोलेंगे। वहीं, उपराज्यपाल प्रशासन ने केंद्रीय मंत्रियों के जम्मू कश्मीर दौरों को लेकर पूरी तैयारी की है। 18 से 24 जनवरी तक 38 केंद्रीय मंत्री 60 जगहों में ब्लॉक और तहसील स्तर पर जाकर लोगों को उनके आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए हुए कार्यो के बारे में बताएंगे।

loksabha election banner

मोदी सरकार के जनसंपर्क अभियान के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू शहर में, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल पुरमंडल के खड़ामडाना और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे सांबा जिले के छजवाल गांव का दौरा करेंगे। डॉ. जितेंद्र जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में केंद्र सरकार की योजनाओं से रूबरू कराएंगे। मेयर, कॉरपोरेटर के अलावा शहर के बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कॉरपोरेटर शहर की समस्याओं पर डॉ. जितेंद्र से संवाद भी करेंगे। अर्जुनराम मेघवाल पुरमंडल के खड़ामदाना गांव में और अश्विनी चौबे सांबा जिले के छजवाल गांव में लोगों से रूबरू होंगे। इस दौरान पंच-सरपंच और ब्लॉक डेवलपमेंट के चेयरपर्सन भी मौजूद रहेंगे। ये मंत्री यहां-यहां जाएंगे :

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 19 को रियासी के कटड़ा व पैंथल, कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे जम्मू के डंसाल, विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन कठुआ के बिलावर, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर जम्मू के नगरोटा में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जितेंद्र सिंह ऊधमपुर, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल अखनूर, अश्विनी चौबे सांबा के घगवाल के हरसथ, ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह डोडा के खिलैनी में जाएंगे। 20 जनवरी आरके सिंह घाट, प्रताप सरंगी बिलावर के रामकोट, देवश्री चौधरी मढ़, 21 जनवरी किरण रिजिजू सुचेतगढ़, वीके सिंह चिनैनी, कैलाश चौधरी राया, प्रताप सारंगी कठुआ कॉलेज सभागार, गजेंद्र सिंह हीरानगर, कृष्ण पाल सुद्धमहादेव, अनुराग ठाकुर खौड़, अर्जुन मंडा तलवाड़ा, हरदीप सिंह सुंदरबनी, 23 जनवरी रेणुका बोमाग, अंगदी सुरेश बिश्नाह, सोमप्रकाश थराकोट, रविशंकर प्रसाद बारामुला, प्रहलाद जोशी राजौरी, श्रीपद नाइक श्रीनगर, साध्वी निरंजन हरवन, 24 जनवरी को खेल मंत्री किरण रिजिजू, कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, केंद्रीय आयूष राज्यमंत्री श्रीपद नायक, केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद बारामूला के सोपोर, मानव संसाधन राज्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक श्रीनगर के हारवान व सिटी सेंटर में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाना मकसद :

मोदी सरकार के 38 मंत्रियों का दल प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर लोगों को लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में जारी मुहिम के बारे में बताएगा। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र की 55 केंद्र प्रायोजित योजनाएं प्रभावी हो गई हैं। ऐसे में मंत्री अपने विभागों की योजनाओं को कामयाब बनाने के लिए प्रशासन को दिशानिर्देश देंगे।

मुख्य सचिव पुंछ-राजौरी के दौरे पर

मुख्य सचिव बीबीआर सुब्रामाण्यम ने शुक्रवार को राजौरी और पुंछ जिलों का दौरा किया। स्कूली शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव हृदेश कुमार सिंह मौजूद थे। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए गए कि पूरे प्रयास किए जाएं कि केंद्रीय मंत्रियों के दौरों का लोगों को लाभ मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.