Move to Jagran APP

Ceasefire violation: पाकिस्तान ने पुंछ में दागे गोले; बीएसएफ जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी चौकियां ध्वस्त

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। वहां मौजूद जवानों ने तुरंत घायल जवान को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 01:59 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 02:07 PM (IST)
Ceasefire violation: पाकिस्तान ने पुंछ में दागे गोले; बीएसएफ जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी चौकियां ध्वस्त
Ceasefire violation: पाकिस्तान ने पुंछ में दागे गोले; बीएसएफ जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी चौकियां ध्वस्त

पुंछ, जेएनएन। जम्मू संभाग के जिला पुंछ की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णा घाटी इलाके में वीरवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। वहां मौजूद जवानों ने तुरंत घायल जवान को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। भारतीय जवान भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सैन्य सूत्रों का कहना है कि भारतीय कार्रवाई में पाकिस्तान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कई चौकियां तबाह कर दी गई हैं जबकि उनके भी कई जवान घायल हुए हैं।

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने यह गोलीबारी दोपहर बाद शुरू की। नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णा घाटी में स्थित भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए पहले तो पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की परंतु जब भारतीय जवानों ने इसका जवाब दिया तो दुश्मन सैनिकों ने मोटार्र दागना शुरू कर दिए। इसी दौरान बीएसएफ का एक जवान मोटार्र की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल जवान की पहचान अजय कुमार के तौर पर हुई है। उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं भारतीय जवान पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का जवाब दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय जवानों ने गोले दाग कई पाकिस्तानी चौकियों को ध्वस्त कर दिया है। इसमें कई सैनिकों के घायल होने की भी अाशंका जताई जा रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

पाकिस्तानी सेना गत बुधवार को भी कृष्णा घाटी और मेंढर के बलनोई सेक्टर में गोलाबारी की थी। शाम चार बजे के करीब पाक सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर की भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की तो पाक सेना रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर मोर्टार दागने लगी। भारतीय सेना ने कार्रवाई को और तेज कर दिया। दोनों ओर से शाम छह बजे तक गोलाबारी जा रही, जिसके बाद बंद हो गई।

पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी के कारण कृष्णा घाटी और बलनोई सेक्टर के सीमांत क्षेत्रों में करीब ढ़ाई घंटे तक वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी, ताकि किसी तरह का जानी नुकसान न हो। वहीं गोलाबारी के दौरान क्षेत्र के लोग भी अपने घरों में ही दुबके रहे। सूत्रों की मानें तो सीमा पार पाकिस्तानी सेना के संरक्षण में कई आतंकी लांचिंग पैड हैं। पाकिस्तानी सेना गोलाबारी करके आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने की कोशिश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.