सरफराज की पुस्तक टियर्स ऑफ कश्मीर का विमोचन
जागरण संवाददाता, जम्मू : राजा सरफराज के कविता संग्रह टियर्स ऑफ कश्मीर का केएल सहगल हा
जागरण संवाददाता, जम्मू : राजा सरफराज के कविता संग्रह टियर्स ऑफ कश्मीर का केएल सहगल हाल में विमोचन किया गया। भलेस्सा डोडा में जन्मे राजा सरफराज कलाकार एवं लेखक हैं। पुस्तक की कविताएं कश्मीर में अमन शांति की कामना करती दिखती हैं। वह चाहते हैं कि कश्मीर में फिर से पुराने दिन लौटें। कश्मीर से विस्थापित हुए लोग फिर से कश्मीर में आकर कश्मीर की खुशहाली में योगदान दें।
इस मौके पर सरफराज ने अपनी कुछ रचनाएं भी पढ़ कर सुनाई। उन्होंने बताया कि पुस्तक का दिल्ली में आयाजित सातवें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में विमोचन हो चुका है। वह चाहते थे कि इसका अपने लोगों के बीच भी विमोचन हो। आज दुनिया कश्मीर के हालात से परेशान है। सभी को एक ही नजर से देखा जा रहा है जबकि हकीकत यह है कि यहां अच्छे लोगों की संख्या अधिक है। मुंबई से निर्माता राकेश सबरवाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पुस्तक को अच्छी कृति करार देते हुए कहा कि सरफराज की कविताओं की उड़ान दिल को छूने वाली है। भावुक करने वाली है। समीक्षक र¨वद्र कौल ने कहा कि कवि बेशक दूरदराज क्षेत्र का रहने वाला है लेकिन उनकी रचनाओं की उड़ान किसी से कम नहीं है। उनसे आगे भी अच्छे साहित्य की उम्मीद की जा सकती है। सहायक प्रोफेसर नीरज गुप्ता ने पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किए। संचालन कुसुम टिक्कू ने किया।