अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मां वैष्णो देवी के भवन पहुंचीं, हेलीकाप्टर सेवा न चलने से घोड़े व बैटरी कार पर पहुंचीं दरबार
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने साथियों संग बुधवार दोपहर कटड़ा में पहुंची। हालांकि हेलीकॉप्टर से मां वैष्णो देवी भवन जाना था परंतु त्रिकुटा पर्वत के आसपास घने बादलों के कारण हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित हो गई। इसके उपरांत शिल्पा शेट्टी पैदल ही भवन की ओर रवाना होना पड़ा।
कटड़ा, संवाद सहयोगी। बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बुधवार को भवन पहुंचीं। वह सुबह दिव्य आरती में शामिल होने के बाद मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन करेंगी। वीरवार सुबह वह लौट जाएंगी।
शिल्पा शेट्टी अपने साथियों के साथ बुधवार दोपहर को कटड़ा पहुंची। उन्होंने हेलीकाप्टर से मां वैष्णो देवी भवन पर जाना था, लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर घने बादल होने से यह सेवा स्थगित हो गई। इसको बाद शिल्पा शेट्टी अपने साथियों संग यात्रा के प्रवेशद्वार दर्शनी ड्योढ़ी से घोड़े पर रवाना हुई। आद्कुंवारी पहुंचने के बाद वह वहां से बैटरी कार में सवार होकर भवन पहुंचीं।
पत्रकारों से बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह मां वैष्णो देवी की अनन्य भक्त हैं। जब-जब मां वैष्णो देवी ने बुलाया, मां वैष्णो देवी के दरबार हाजिरी लगाने तुरंत पहुंची हूं। अबकी बार भी मां वैष्णो देवी को याद किया तो मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए बुला लिया।
शिल्पा शेट्टी इससे पहले भी कईं बार मां के दरबार आ चुकी हैं। भवन में सायंकाल आयोजित हुई मां वैष्णो देवी की दिव्य आरती में शिल्पा शेट्टी ने भाग लेकर मां वैष्णो देवी की आराधना की और उसके उपरांत मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन किए। अपने व पति रंजीव कुंद्रा पर छाए संकट के बादल को खत्म करने की मा वैष्णो देवी से प्रार्थना की। वहीं शिल्पा शेट्टी वीरवार को रात्रि में मां वैष्णो देवी भवन पारी विश्राम करेंगी और शुक्रवार सुबह कटड़ा के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां से जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगी।