जम्मू में सीमा के नजदीक खेतों में विस्फोट, श्रमिक की माैत; चार घायल
जवोबाल में जीरो लाइन से सटे खेतों में धान की रोपाई कर रहे अप्रवासी श्रमिक अचानक हुए बम धमाके की चपेट में आ गए।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 12:31 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 07:24 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की जबोवाल चौकी के निकट खेतों में हुए संदिग्ध विस्फोट में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुक्रवार सुबह जवोबाल में जीरो लाइन से सटे खेतों में धान की रोपाई कर रहे अप्रवासी श्रमिक अचानक हुए बम धमाके की चपेट में आ गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घमाका मिट्टी में छिपे जीवित शैल के दुर्घटनावश फटने के कारण हुआ। मृतक व घायलों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उन्हें जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।
सीमा सुरक्षा बल व पुलिस इस मामले में छानबीन कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि धमाके का क्या कारण है। अक्सर पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के कई शैल फटते नहीं हैं। ये जीवित शैल कई बार मिट्टी में दब जाते हैं व उनसे दुर्घटनावश कुछ टकराने से विस्फोट भी हो जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें