फिर खिला कमल तो बांटा हलवा, भंडारा किया
????? ?? ??? ?? ???? ??? ???????? ??????? ???? ????-????? ??????? ?? ?? ?? ????? ?? ???? ???? ??? ???? ??? ???? ?? ?????? ????? ???? ?????? ????? ?? ??????? ?? ???? ???? ??? ?????? ?? ????? ???? ??? ????? ??????? ?????? ??? ??? ????? ?? ???? ?? ?????????? ??????????? ? ???? ??? ?????? ???? ??????????? ??? ???? ?????? ?? ???? ?? ??????? ?? ??????? ???? ?????? ?????? ??-?????? ???? ?????? ????????? ????? ????? ???? ???????? ?????? ? ?????????? ????? ?????? ????? ??? ?? ????? ???? ???? ????? ?????? ????? ??? ?? ?????????? ?? ??????? ??? ???? ???? ?? ????? ?? ???? ??? ?? ???? ???? ???
जागरण संवाददाता, जम्मू : लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले भारी बहुमत की खुशी वीरवार को शहर के लगभग हर क्षेत्र में देखने को मिली। नतीजे से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय से लेकर पुराने शहर के चौराहों तक इस खुशी को आम लोगों के साथ साझा किया। प्रारंभिक रुझानों में राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए को मिल रहे भारी बहुमत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता सुबह ही सड़कों पर निकल आए और जश्न की तैयारी शुरू कर दी। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना समेत अन्य पदाधिकारी ढोल की थाप पर थिरके तो पार्टी के विभिन्न कॉरपोरेटरों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजन कर इस जीत का जश्न मनाया।
भाजपा मुख्यालय में लड्डुओं से कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया, वहीं शहर के अन्य इलाकों में कॉरपोरेटरों ने अपने स्तर पर लंगरों का आयोजन किया। दोपहर को ही नतीजे को लेकर स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई थी। इसके साथ ही भाजपा मुख्यालय में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। पार्टी प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की। काफी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नाच-गाकर व एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर पार्टी को मिली जीत का जश्न मनाया।
जीत का जश्न दोपहर बाद पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र के बाहर शिफ्ट हो गया। भाजपा कार्यकर्ता ढोल लेकर व फूलों के हार लेकर जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट से विजयी जुगल किशोर का स्वागत करने पहुंच गए। जुगल प्रमाण पत्र लेकर आए तो उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।