Move to Jagran APP

हिन्दोस्तान के साथ खड़े होने वाले जीतेंगे कश्मीर में चुनाव: राम माधव

भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान मेरा परिवार, भाजपा परिवार का जम्मू कश्मीर का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि जम्मू में भाजपा के अलावा और कोई नही है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 12:42 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 12:42 PM (IST)
हिन्दोस्तान के साथ खड़े होने वाले जीतेंगे कश्मीर में चुनाव: राम माधव
हिन्दोस्तान के साथ खड़े होने वाले जीतेंगे कश्मीर में चुनाव: राम माधव

जम्मू, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कश्मीर केंद्रित पीडीपी व नेशनल कांफ्रेंस पर दोगली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कश्मीर में इस बार चुनावी वही जीतेगा जो हिन्दोस्तान के साथ खड़ा होगा। भाजपा वहां पर ऐसी स्थिति बना देगी कि देश के खिलाफ बोलने वाले आगे न आ सकें।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान मेरा परिवार, भाजपा परिवार का जम्मू कश्मीर का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि जम्मू में भाजपा के अलावा और कोई नही है। यह 3 फरवरी की मोदी रैली से स्पष्ट हो गया था। उन्होंने कहा यही कारण है कि कांग्रेस जम्मू में पीडीपी, नेकां जैसे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस यह स्वीकार कर चुकी है। उन्हें पता है कि महा मिलावट के बिना जम्मू में उन्हें कोई पूछने वाला नही है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता के आवास पर शुरू किए गए इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के साथ पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। कविन्द्र गुप्ता के बाद राम माधव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने अभियान के सिलसिले में मेयर चन्द्रमोहन गुप्ता के आवास पर कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। अभियान के तहत 2 मार्च तक भाजपा कार्यकर्ताओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं से फायदा लेने वाले परिवारों के घरों में 5 लाख पार्टी झंडे फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसी बीच अभियान शुरू करने के कार्यक्रमों में राम माधव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जम्मू नगर निगम में पूर्ण बहुमत के जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए पहले संसदीय व उसके बाद विधानसभा चुनाव भी जीतें।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव अहम है। विरोधी झड़यंत्र कर रहे हैं, ऐसे में जो लोग भारत का सम्मान करते हैं, उनको साथ कामयाबी हासिल की जाए। पार्टी को राज्य में ऐसी स्थिति में खड़ा करना है कि भाजपा के बिना जम्मू कश्मीर में सरकार न बन सके। इस बार भी जम्मू में लोगों के बीच जाकर विनम्र निवेदन करना है कि वे पिछली बार की तरह 2019 में पूर्ण समर्थन दें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.