Move to Jagran APP

जम्मू कश्मीर में भाजपा ही सरकार बनाएगी : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी। हम सबका विश्वास जीतेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 11:05 AM (IST)
जम्मू कश्मीर में भाजपा ही सरकार बनाएगी : शिवराज सिंह चौहान
जम्मू कश्मीर में भाजपा ही सरकार बनाएगी : शिवराज सिंह चौहान

जम्मू, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी। हम सबका विश्वास जीतेंगे। पहली बार कश्मीर पहुंचे मध्य शिवराज सिंह चौहान के निशाने पर नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस थी। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान काे लांच करते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा।

loksabha election banner

एसकेआईसीसी श्रीनगर में कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी। हम सबका विश्वास जीतेंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी को महा भ्रष्टाचारी करार देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर और देश को इन पार्टियों ने लूटा। संसदीय चुनाव में पार्टी की जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से कश्मीर के त्राल में भाजपा ने प्रदर्शन किया है उससे तो उमर अब्दुल्ला भी परेशान हो गए है। उन्होंने कहा कि कब तक भाजपा को जम्मू कश्मीर में रोकोंगे। सारी गलतफहमियां दूर होगी और सच्चाई सामने आएगी। कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी।

जम्मू कश्मीर में अच्छे दिन आने वाले हैं

जम्मू कश्मीर में अच्छे दिन आने वाले हैं। भाजपा ने कभी भी जातिवाद, धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं किया। हर वर्ग का सम्मान किया। हमारे पूर्वजों ने जो हमे सिखाया है हमे उसी दिशा पर चल रहे है। भारत हमारा है और हम इस देश के है। भाजपा का एजेंडा है इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया है। हम सबका विश्वास जीतेंगे। हम नफरत को मिटाना चाहते है। भाजपा सबका सुख के नारे पर काम कर रही है। कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है।

नेहरू, फिर इंदिरा, राजीव गांधी, अब राहुल गांधी। संसदीय चुनाव में करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस के प्रधान पद से राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेसी कह रहेे है कि खानदान के बिना काम नहीं चल सकता। नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी को खानदानी पार्टियां करार देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा में एक परिवार की तरह कार्यकर्ता काम करते है। कड़ी मेहनत करके कोई भी कार्यकर्ता अहम स्थान पा सकता है। आज क्या किसी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बेटे या बेटियों के बारे में पता है। भाजपा में मोदी प्रधानमंत्री बने, वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। मैं एक साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बना। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहलीे देवगौड़ा को नहीं चलने दिया और अब देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी को नहीं चलीे दिया। कांग्रेस के समय में तो लूट मची हुई थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.