Move to Jagran APP

नई चुनौतियों से निपटने को प्रदेश भाजपा की नई टीम गठित

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में सरकार छोड़ने के बाद प्रदेश भाजपा को सशक्त बनाने की मुहिम के

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 09:43 PM (IST)
नई चुनौतियों से निपटने को प्रदेश भाजपा की नई टीम गठित
नई चुनौतियों से निपटने को प्रदेश भाजपा की नई टीम गठित

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में सरकार छोड़ने के बाद प्रदेश भाजपा को सशक्त बनाने की मुहिम के तहत सोमवार को प्रदेश इकाई का नए सिरे से गठन करते हुए 55 नए पदाधिकारी बनाए गए। इनमें से कुछ को उनके पदों पर बरकरार रखा गया है। नई टीम में 10 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव, 10 राज्य सचिव, एक मुख्य प्रवक्ता, 10 प्रवक्ता शामिल हैं।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ समय पहले नौशहरा के विधायक रविन्द्र रैना को विधायक सत शर्मा की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब रैना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री अशोक कौल के साथ विचार-विमर्श करने के बाद नई चुनौतियों से निपटने को प्रदेश भाजपा का नए सिरे से गठन किया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए पार्टी नेताओं में हरेन्द्र गुप्ता, पवन खजूरिया, अरुण गुप्ता, पूर्णिमा शर्मा, गिरधारी लाल रैना, सी¨रग गोनबो, विधायक देवेन्द्र मन्याल, प्रमोद कपाही, सोफी युसूफ व राजीव चाढ़क शामिल हैं। तीन महासचिवों में डॉ. नरेन्द्र ¨सह, विधायक सुनील शर्मा व युद्धवीर सेठी शामिल हैं। दस राज्य सचिवों में राजेन्द्र शर्मा, सुनील गुप्ता, असीम गुप्ता, अनिल परिहार, संजय बडू, वीनू खन्ना, रघुनंदन ¨सह बबलू, प्रधुमन ¨सह, अजय परगाल, सुरेश अजय मगोत्रा के नाम शामिल हैं। सुनील सेठी को मुख्य प्रवक्ता व अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। 10 प्रवक्ताओं में ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, विधायक प्रिया सेठी, विधायक आरएस पठानिया, एसएस बिजराल, इश्तियाक वानी, बलवीर राम रत्न, खालिद जहांगीर, अल्ताफ ठाकुर, अशोक कुमार खजूरिया व डा ताहिर चौधरी शामिल हैं। विकास चौधरी को युवा मोर्चा, रजनी सेठी को महिला मोर्चा, राजेन्द्र ¨सह चिब को किसान मोर्चा, जगदीश भगत को अनुसूचित जाति मोर्चा, सादिक खान को अल्पसंख्यक मोर्चा, गुलाम अली खटाना को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, रछपाल वर्मा को ओबीसी मोर्चा का राज्य प्रधान बनाया गया है। संजय खन्ना प्रदेश इकाई के प्रोटोकाल सचिव बनाए गए हैं। रजवाल का पद बरकरार

जयदेव रजवाल को आइटी व सोशल मीडिया के प्रभारी के पद पर बरकरार रखा गया है। तिलक राज गुप्ता को कार्यालय सचिव व सुरेश शर्मा को अतिरिक्त कार्यालय सचिव बनाया गया है।

सुरेश बने मीडिया सचिव

नरेश डोगरा को प्रचार सचिव, सुरेन्द्र चौधरी, अरूण छिब्बर को अतरिक्त प्रचार सचिव, डा प्रदीप महोत्रा को प्रैस सचिव व राकेश महाजन को अतरिक्त प्रैस सचिव बनाया गया है। सुरेश शर्मा को मीडिया सचिव व जुगल गुप्ता को अतिरिक्त मीडिया सचिव बनाया गया है। चन्द्र मोहन गुप्ता को ट्रेजरर व अर¨वद गुप्ता को अतिरक्त ट्रेजरर के पद पर बरकरार रखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.