Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga: आरएसपुरा-जम्मू साउथ विधानसभा में पदयात्रा निकाल 'हर घर तिरंगा' अभियान में फूंकी जान

Har Ghar Tiranga आरएसपुरा-जम्मू साउथ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पदयात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 05:12 PM (IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया गंग्याल में हर घर तिरंगा को लेकर पदयात्रा निकालते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : आरएसपुरा-जम्मू साउथ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पदयात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के गीत गाए और लोगों ने सम्मान में भारत माता की जय के नारे लगाए।

loksabha election banner

इस अवसर पर बलोरिया ने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर न सिर्फ तिरंगा बांट रहे हैं बल्कि इस अभियान में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जनता को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों में जबरदस्त जोश है। बलोरिया ने कहा हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनकी बदौलत आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

बलोरिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन तक आरएसपुरा-जम्मू साउथ विधानसभा के हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम अन्य राजनीतिक दलों से अपील करते हैं कि देश प्रेम के नाम पर राजनीति को एक तरफ रखकर वे भी हमारे इस अभियान में सहयोग करें। इस मौके पर रंजीत सिंह, राकेश संग्राल, सुनील शर्मा, मुल्ख राज, भानु प्रताप सिंह, यश राज, अशोक शर्मा, हरदीप सिंह, डा. कुलदीप, ओम नाथ, वरिंदर कुमार भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक-दूसरे को जागरुक करने और प्रेरित करने का काम जारी रखा हुआ है ताकि कोई भी घर बिना तिरंगे के न रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.