Move to Jagran APP

DDC Election Jammu Kashmir: स्टार प्रचार से जिला विकास परिषद चुनाव जीतने की राह पर भाजपा

कश्मीर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। वीरवार को उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठकें की। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी इस समय कश्मीर में हैं। उनसे पहले सांसद सईद जफर इस्लाम ने प्रचार किया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 12:46 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 12:46 PM (IST)
DDC Election Jammu Kashmir: स्टार प्रचार से जिला विकास परिषद चुनाव जीतने की राह पर भाजपा
जिला विकास परिषद चुनाव में इस बार कश्मीर में कमल खिलेगा।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: लद्दाख की लेह हिल काउंसिल के चुनाव जीतने के बाद भाजपा अब स्टार प्रचार से जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव के लिए जोर लगा रही है। प्रदेश में यहां अन्य राजनीतिक पार्टियां स्थानीय नेताओं के साथ प्रचार कर रही हैं तो वहीं 28 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों समेत करीब एक दर्जन दिग्गज प्रचार कर चुके हैं। इनमें अनुराग ठाकुर, मुख्तार अब्बास नकवी, किशनपाल र्गुजर, सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह मुख्य हैं।

loksabha election banner

वीरवार को जम्मू संभाग में राज्य प्रभारी तरूण चुग, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ सांसद सईद जफर इस्लाम व हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी चुनावी बैठकें की। इन दिग्गजों के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह व सांसद जुगल किशाेर शर्मा भी जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सहप्रभारी सांसद अशीष सूद उधमपुर में प्रचार कर रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह जम्मू में प्रचार करने के बाद दिल्ली रवाना हो गए।

जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त प्रभारी तरूण चुग का कहना है कि जिला परिषद चुनाव में भाजपा की जीत तय है। अन्य राजनीतिक दलों ने जम्मू-कश्मीर में जमीन के घोटाले, भ्रष्टाचार कर लोगों के हितों को दांव पर लगाया है। भाजपा जम्मू-कश्मीर के लोगों को सशक्त करने की राजनीति कर रही है। कश्मीर के दल प्रदेश में लोगों के सामने एक्सपोज हो चुके हैं। पार्टी ग्रामीण लोकतंत्र व ग्रामीणों को मजबूत बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी है। ऐसे में पार्टी के उम्मीदवारों का जीतना तय है।

वहीं दूसरी ओर कश्मीर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। वीरवार को उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठकें की। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी इस समय कश्मीर में हैं। उनसे पहले सांसद सईद जफर इस्लाम ने प्रचार किया है। केंद्रीय मंत्री किशन पाल गुर्जर ने भी कश्मीर में प्रचार किया है। यह जानकारी भाजपा के कश्मीर चुनाव प्रभारी मुनीश शर्मा ने जागरण को दी। उन्होंने बताया कि जिला विकास परिषद चुनाव में इस बार कश्मीर में कमल खिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.