Move to Jagran APP

जम्मू कश्मीर में भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राज्य कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 12:44 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 12:44 PM (IST)
जम्मू कश्मीर में भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित
जम्मू कश्मीर में भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित

जम्मू, जेएनएन । केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राज्य कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश महासचिव अशोक कौल से विचार विमर्श करने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी पर मुहर लगाई। इसके उपरांत प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने पदाधिकारियों की नई सूची जारी है। इसमें 100 के करीब सदस्यों को जगह मिली है।

loksabha election banner

डॉ. नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व महासचिव युद्धवीर सेठी, पूर्व मंत्री शक्ति सिंह परिहार, पवन खजूरिया, अनुराधा सिंह चाढ़क, पूर्व एमएलसी सोफी युसूफ और असीम गुप्ता को पार्टी के उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व मंत्री सुनील शर्मा महासचिव के पद पर बने रहें जबकि पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. देवेन्द्र कुमार मन्याल को भी महासचिव पद का जिम्मा सौंपा गया है। अरविंद गुप्ता, विकास चौध्णरी, वीनू खन्ना, अंजु डोगरा, रेखा महाजन, डॉ. फरीदा खान, गोपाल महाजन और बाजी अब्दुल वाहिद को सचिव नामांकित किया गया है। प्रभात सिंह को कोषाध्यक्ष जबकि प्रेम गुप्ता को अतिरिक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया। एडवाेकेट सुनील सेठी को पार्टी का प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.