Move to Jagran APP

भाजपा का एक दीप शहीदों के नाम

राज्य ब्यूरो, जम्मू : देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शूरवीरों के योगदान को प्रद

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 02:12 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 02:12 AM (IST)
भाजपा का एक दीप शहीदों के नाम
भाजपा का एक दीप शहीदों के नाम

राज्य ब्यूरो, जम्मू : देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शूरवीरों के योगदान को प्रदेश भाजपा ने एक दीप शहीदों के नाम जलाकर याद किया। इस दौरान किश्तवाड़ में आतंकवादी हमले में शहीद भाजपा नेता अनिल परिहार व उनके भाई को भी याद किया गया। त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में दीवाली के दिन पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सेना, सुरक्षाबलों के शहीदों की याद में दिए जलाए। परिहार बंधुओं की हत्या के बाद भाजपा ने दिवाली न मनाने का फैसला किया था। ऐसे में शहीदों की याद में हुए भाजपा के कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने उनके योगदान को याद किया।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के साथ भाजपा के अभियान में प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र ¨सह, जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा के सांसद शमशेर ¨सह मन्हास, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता, महासचिव अशोक कौल, युद्धवीर सेठी, राज्य प्रवक्ता प्रिया सेठी ने भी देश पर कुर्बान होने वालों की याद में मिट्टी के दीप जलाए। दूसरी ओर कच्ची छावनी में भाजपा की जम्मू पश्चिम इकाई ने दिवाली के दिन एक दीप शहीदों के नाम अभियान का आयोजन किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सत शर्मा ने शहीदों की याद में दीप जलाया। जिला प्रधान अयोध्या गुप्ता व पार्टी के अन्य कई नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दिवाली के त्यौहार पर शहीदों को याद करने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। यह दिन रावण व उसकी सेना व राजा राम की जीत का प्रतीक है। इस पावन दिन पर हम पाकिस्तान व उसकी शह पर लोगों व सुरक्षाबलों की जान लेने वाले आतंकवादियों की कड़े शब्दों में ¨नदा करते हैं। हर देशवासी को शहीदों की याद में एक दीप जरूर जलाना चाहिए। इससे उन परिवारों को भी मनोबल बढ़ेगा जिन्होंने देश की खातिर अपने परिजन खोए हैं। डॉ. जितेंद्र ¨सह ने अनिल परिहार व उनके भाई की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने भी कुछ दिन पहले अपने ऐसे दो सिपाही खोए हैं जो पूरी तरह से मातृभूमि की रक्षा के प्रति समर्पित थे। इस नुकसान की भरपाई नही हो सकती है। दिवाली के दिन पार्टी यह प्रण करती है कि भाजपा हर उस शहीद के योगदान को कभी नही भूलेगी जिसने देश की खातिर जान दी है। वहीं कविंद्र गुप्ता ने कहा कि यह दिन हमे याद दिलाता है कि बुराई के खिलाफ हमारा अभियान कभी नही रूकेगा। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने भी कहा कि यह त्योहार हिम्मत देता है कि दुश्मन चाहे अंदर का हो या बाहर का, उसका मुकाबला सख्ती से किया जाए। सांसद शमशेर ¨सह किश्तवाड़ में शहीद नेताओं को भी याद किया ने कहा कि हमें इस दिन विश्व में शांति की कामना करनी चाहिए। राजीव चाढ़क, अजय परगाल, चंद्र मोहन गुप्ता, नरेश डोगरा, स विरेंद्रजीत ¨सह, तिलक राज गुप्ता, जयदेव रजवाल, अर¨वद गुप्ता, डॉ. प्रदीप महोत्रा, बलदेव ¨सह बलोरिया, एनडी रजवाल, परनीश महाजन, अनुराधा चाढ़क, केएस भट्टी, हरिओम शर्मा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.