भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के लिए प्रचार करेंगे रविंद्र रैना
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 02:34 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 02:34 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में प्रचार करेंगे। जम्मू कश्मीर में मतदान की प्रक्रिया छह मई को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता अगले दो चरणों के चुनाव में अन्य राज्यों में प्रचार करेंगे। ऐसे में रैना की ड्यूटी भोपाल में लगाई गई। रैना चार मई को लद्दाख लोकसभा सीट के लिए प्रचार खत्म होने के बाद लेह से सीधे भोपाल के लिए निकल जाएंगे। इसी बीच प्रदेश भाजपा के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं की भी राज्य के साथ लगते हिमाचल प्रदेश व पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें