Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: पार्टी के बागी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भाजपा सख्त, 14 कार्यकर्ता अब तक निकाल चुकी

पार्टी से निकाले गए 14 कार्यकर्ताओं में अधिकतर निर्दलीय चुनाव चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के अनुशासन समिति के सदस्य वीरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिलों से अनुशासनहीनता संबंधी शिकायतें आ रही हैं। भाजपा अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर गंभीर है।

By Edited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 06:08 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 09:33 AM (IST)
श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जिला विकास परिषद चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता के मामले में भाजपा अब तक 14 कार्यकर्ताओं को निकाल चुकी है। इतने ही कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। पार्टी ने चार कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को तीन दिन होने के बावजूद इन कार्यकर्ताओं का कोई जवाब नहीं आया है।

loksabha election banner

वहीं, अनुशासन समिति के समक्ष दस और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत है। इन्हें भी नोटिस जारी किया जा सकता है। पार्टी से निकाले गए 14 कार्यकर्ताओं में अधिकतर निर्दलीय चुनाव चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के अनुशासन समिति के सदस्य वीरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिलों से अनुशासनहीनता संबंधी शिकायतें आ रही हैं। भाजपा अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर गंभीर है।

कश्मीर में विकास हुआ-तरुण: तरुण चुग और जफर इस्लाम शुक्रवार को कश्मीर में थे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के बाद कश्मीर में पत्थराऋज व आतंकी घटनाओं पर लगाम कसी है। विकास के बड़े प्रोजेक्टों पर तेजी से काम हुआ है। पहली बार प्रदेश में ग्रामीण लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

चौथे और पांचवें चरण के लिए कई स्टार प्रचारक: प्रदेश में चौथे, पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में तरुण चुग, करनाल के सांसद संजय भाटिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान अहमद, सांसद व प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस, जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद, पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद रमेश बिधुरी, राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्त जफर इस्लाम व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने जनसभाओं को संबांधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.