Move to Jagran APP

भाजपा बिना राज्य में सरकार नहीं बनेगी

राज्य ब्यूरो, जम्मू : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में भाजप

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 02:31 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 02:31 AM (IST)
भाजपा बिना राज्य में  सरकार नहीं बनेगी
भाजपा बिना राज्य में सरकार नहीं बनेगी

राज्य ब्यूरो, जम्मू : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा के बिना राज्य सरकार नहीं बनेगी। पार्टी चुनाव पूर्व गठजोड़ नहीं करेगी। अलबत्ता राज्य के विशेष हालात को देखते हुए चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए गठजोड़ संभव है। कश्मीर के नेताओं व कुछ अधिकारियों के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के विरोध में आने को गंभीर मामला करार देते हुए राम माधव ने जोर दिया कि राज्य प्रशासन ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि कश्मीरी नेता सत्ता में रहते हुए कुछ और बोलते हैं। कुर्सी जाते ही वे अलगववादियों की भाषा बोलने लगते हैं। पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में राम माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री के तीन फरवरी के राज्य दौरे से चुनाव का शंखनाद होगा। सांबा जिले के विजयपुर में होने वाली रैली में दो लाख लोग जुटाने का लक्ष्य है। मोदी राज्य में तेज विकास की नींव रखने आ रहे हैं। वह तीन फरवरी को पहले लेह, उसके बाद जम्मू व वहां से श्रीनगर जाएंगे। कुल मिलाकर वह 44 हजार करोड़ के विकास प्रोजेक्टों की नींव रखेंगे। इनमें से 35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट जम्मू संभाग व नौ हजार करोड़ के कश्मीर में हैं। इनमें एम्स के नींव पत्थर का कार्यक्रम मुख्य है। उन्होंने कि हम शुरू से इन प्रोजेक्टों को तेजी देने के प्रति गंभीर थे। राज्य में सहयोगी पार्टी के रवैये के कारण ऐसा संभव नही हुआ। उन्होंने दावा किया कि भाजपा देश में गठबंधन के साथियों को साथ लेकर वर्ष 2014 के चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करेगा। -सेकेंड, थर्ड फ्रंट के बारे में राम माधव ने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी एक-साथ हो गए हैं, उनका एजेंडा मोदी को हटाना है, महत्वपूर्ण निर्णय का समय है कि देशवासी मजबूत सरकार या भ्रष्ट दलों की अस्थायी सरकार। उनके गठबंधन में पीएम के छह उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा विरोधी तरक्की के खिलाफ हैं। मोदी सरकार ने विकास की 129 योजनाएं चलाई हैं। अब गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। सारा विपक्ष एकसाथ भी हो जाए, तब भी हम जीतेंगे। राम माधव जम्मू में रविवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, वरिष्ठ नेता विरेन्द्रजीत ¨सह, बलवीर राम, अजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव के लिए हम तैयार

राज्य में विधानसभा चुनाव के बारे में राम माधव ने कहा कि हम तैयार हैं। हम लोकप्रिय सरकार बनाने के लिए जल्द चुनाव चाहते हैं। चुनाव आयोग इसे चाहे अप्रैल-मई में तय संसदीय चुनाव के साथ करवाए या बाद में। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों को लग रहा है कि अभी चुनाव हुआ तो डूब जाएंगे। पहाड़ियों के लिए आरक्षण की घोषणा हो

राम माधव ने राज्यपाल प्रशासन से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री दौरे से पहले राज्य में पहाड़ियों के लिए आरक्षण की घोषणा करने के साथ लद्दाख को भी अलग डिवीजन बनाने का फैसला कर विकास को तेजी दें। उन्होंने कहा कि ये लोगों की बड़ी पुरानी मांगें रही हैं। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा पंडितों की वापसी के प्रति गंभीर है। पांच जगहों पर टाउनिशप बनाने के लिए दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद के समय जगह चिन्हित की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंडितों को वहां बसाने के लिए हालात ठीक करना जरूरी है। बुखारी के पार्टी छोड़ने का पीडीपी का आतंरिक मामला

पूर्व शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी के पार्टी छोड़ने को पीडीपी का आतंरिक मामला करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसका भाजपा से कुछ लेना देना नहीं है। नेकां-कांग्रेस-पीडीपी के मिलकर सरकार बनाने की कोशिशों को हवाला देते हुए उन्होने बुखारी को मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया जा रहा था। क्या कांग्रेस तीन राज्यों में चोर ईवीएम से जीती

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ईवीएम धांधली का मुद्दा उठाने पर राम माधव ने कांग्रेस से पूछा कि क्या वह बताएं तीन राज्यों में क्या चोर ईवीएम के कारण चुनाव जीते। वहीं कांग्रेस राम मंदिर बनाने को समर्थन देने के बयानों पर राम माधव ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र पूरा देश जानता है, इसी पार्टी कपिल सिब्बल ही राम मंदिर बनने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हम महिला आरक्षण पर गंभीर हैं। फारूक अपने 20 दलों से सर्वसम्मति से प्रस्ताव करवा दे इस पर सहमित बन जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.