Move to Jagran APP

भाजपा के मेयर-डिप्टी मेयर उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, 14 सीटें लेनी वाली कांग्रेस भी आजमा रही भाग्य

जम्मू नगर निगम को 15 नवंबर को मेयर व डिप्टी मेयर मिल जाएंगे। हालांकि दोपहर दो बजे तक कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से इन पदों के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 02:10 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 04:08 PM (IST)
भाजपा के मेयर-डिप्टी मेयर उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, 14 सीटें लेनी वाली कांग्रेस भी आजमा रही भाग्य
भाजपा के मेयर-डिप्टी मेयर उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, 14 सीटें लेनी वाली कांग्रेस भी आजमा रही भाग्य

जेएनएन, जम्मू। जम्मू निकाय चुनाव में दो तिहाई से अधिक सीटें हासिल कर जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी में आखिरकार मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवारों को लेकर आम राय बन गई। कुल 75 सीटों में से 43 सीटें हासिल करने वाली भाजपा की ओर से चंद्रमोहन गुप्ता ने मेयर जबकि पूर्णिमा शर्मा ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं निदर्लीय उम्मीदवार विजय चौधरी ने मेयर पद और कांग्रेस की चरणजीत कौर ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस मेयर पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है, वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए उसे कई निर्दलीयों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि चुनाव में भाजपा का मेयर और डिप्टी मेयर पद पर काबिज होना तय है क्योंकि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। जम्मू नगर निगम को 15 नवंबर को मेयर व डिप्टी मेयर मिल जाएंगे। 

loksabha election banner

मेयर-डिप्टी मेयर का चुना जाना अब तय है। इसके बाद कमेटियों के चेयरमैन चुने जाने हैं। इससे पहले इनके सदस्य घोषित किए जाएंगे। हरेक में कम से कम पांच और ज्यादा से ज्यादा नौ सदस्य चुने जाने हैं। 15 नवंबर को मेयर और डिप्टी मेयर बनने के साथ ही कमेटियों के सदस्यों को चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसा माना जा रहा है कि दिसंबर से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। निगम की चार कमेटियां बनेंगी। इनमें जनरल एडमिनिस्ट्रेशन कमेटी, फाइनेंस कमेटी, हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी और सोशल जस्टिस कमेटी शामिल हैं। इनमें से जनरल एडमिनिस्ट्रेशन कमेटी के चेयरमैन मेयर तथा फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन डिप्टी रहते हैं जबकि हेल्थ एंड सेनिटेशन व सोशल जस्टिस कमेटी के चेयरमैन काॅरपोरेटर चुनाव कर चुनते हैं। हरेक कमेटी में पांच-पांच सदस्य होते हैं। यह सभी काॅरपोरेटर रहते हैं। हरेक कमेटी महीने में कम से कम एक बार जनरल बैठक करती है जिसमें संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिये जाते हैं।

नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर और चेयरमैन के लिए अलग से कार्यालय बने हुए हैं। निगम ने फिलहाल मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यालय बनवा लिया है। चेयरमैन के लिए कार्यालय नहीं बन सके हैं।

2005-10 तक यह रहे जम्मू के मेयर

  • कविंद्र गुप्ता, भाजपा
  • मनमोहन सिंह, कांग्रेस
  • नरेंद्र सिंह जम्वाल, कांग्रेस

यह रहे डिप्टी मेयर

  • रानी गार्गी बलोरिया (2005)
  • धर्मवीर सिंह जम्वाल (2005-09)

हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन

  • मनमोहन सिंह, कांग्रेस (2005)
  • विजय मल्होत्रा, कांग्रेस (2006)
  • संजय महे, शिव सेना (2007)
  • जसवंत सिंह सूदन, निर्दलीय (2008)
  • सतीश शर्मा, कांग्रेस (2009)

सोशल जस्टिस कमेटी के चैयरमैन

  • द्वारिका नाथ चौधरी, कांग्रेस (2005)
  • महेंद्र सिंह, निर्दलीय (2006)
  • दीप कुमार भारद्वाज, कांग्रेस (2007)
  • नीलम कुमारी, कांग्रेस (2008)
  • इंद्रजीत कौर, कांग्रेस (2009)

पार्टियों की स्थिति

                         2005        2018

कांग्रेस :                 27        14

भारतीय जनता पार्टी :   25        43

नेशनल कांफ्रेंस :         6         0

शिव सेना :                01         0

बसपा :                     01         0

पीडीपी :                    01         0

निर्दलीय :                  09         18

कुल :                       71         75 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.