भाजपा ने जनता से किया विश्वासघात : सलाथिया
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : भाजपा को जनहित का कोई ख्याल नहीं है। अगर ख्याल होता, तो हर तरफ ल
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : भाजपा को जनहित का कोई ख्याल नहीं है। अगर ख्याल होता, तो हर तरफ लोग समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन नहीं करते। सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने हमेशा छल की राजनीति की है। चुनाव आते ही भाजपा हमेशा उन्हीं मुद्दों को उठाती है, जिनका राजनीतिक लाभ लिया जा सके। मगर जब सत्ता मिल जाए तो सभी मुद्दों को भूल जाती है। यह बात नेकां प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरजीत ¨सह सलाथिया ने रामगढ़ कस्बे में पार्टी की महासभा को संबोधित करते हुए कही।
नेका बॉर्डर ब्लॉक प्रधान स. मोहन ¨सह भट्टी की अध्यक्षता में हुई महासभा में भारी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाग लिया।
सलाथिया ने कहा कि भाजपा ने हमेशा छल की राजनीति की है। लोकसभा अथवा तथा विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा को उन मुद्दों की याद आती है, जिनका राजनीतिक लाभ लिया जा सके। कभी राम मंदिर का मुद्दा तो कभी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का मुद्दा उठाया जाता है। अब भाजपा जम्मू-कश्मीर में 35ए को मुद्दा बनाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि नेकां जहां तक होगा 35ए को सुरक्षित रखेगी।
सलाथिया ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों को आगामी स्थानीय निकाय, पंचायती और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को भी कहा। इसी बीच, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरन चंद, प्रेम नाथ फौजी, काका राम, गुलजारी लाल, पुरूषोत्म लाल, विजय कुमार सहित कई लोगों ने नेंका का दामन थामा। पूर्व मंत्री सुरजीत ¨सह सलाथिया ने पार्टी में शामिल होने पर नए लोगों का फूल मलाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर नेका जिला उपप्रधान विजय ¨सह, नेकां सिटी प्रधान सौदागर गुप्ता, पूर्व सरपंच सदस्य स. ते¨जद्र ¨सह, दर्शन ¨सह काला, राम पाल शर्मा, राकेश डोगरा, मोहन लाल शर्मा, प्रेमपाल चौधरी, दिवेंद्र ¨सह, ओम प्रकाश, शिव राम, चौधरी रूप चंद, मोहन लाल अत्री, सुभाष शर्मा, पूरन चंद शर्मा, जसबीर ¨सह सहित हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।