विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू के बिश्नाह में दो जगह आग से अफरा-तफरी, घर के बाहर खड़ी बाइक जलकर राख; पराली से भरी ट्राली भी बनी आग का गोला

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:03 PM (IST)

बिश्नाह में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल आग लगने से पूरी तरह जल गई, जिसके मालिक ने साजिश की ...और पढ़ें

बिश्नाह में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल आग लगने से जलकर राख।

बिश्नाह में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल आग लगने से जलकर राख।

HighLights

  1. बिश्नाह के पिंडोरिया में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल जलकर राख।

  2. मालिक ने साजिश की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू की।

  3. देओली गांव में पराली लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी आग लगी।

जागरण संवाददाता, बिश्नाह। बिश्नाह के पिंडोरिया गांव में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद मोटरसाइकिल मालिक ने इस मामले में किसी की संलिप्तता की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार पुत्र नानक चंद, निवासी पिंडोरिया, बिश्नाह की मोटरसाइकिल (नंबर JK0DN-1339) रोजाना की तरह उनके घर के बाहर खड़ी थी। शुक्रवार तड़के जब परिजनों की नजर मोटरसाइकिल पर पड़ी तो वह आग की लपटों से घिरी हुई थी।

आग लगने की घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी।

मालिक को जानबूझकर आग लगाने का शक

मोटरसाइकिल मालिक रमेश कुमार ने घटना को लेकर आशंका जताते हुए किसी व्यक्ति पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस घटना के पीछे किसी की शरारत या जानबूझकर की गई कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि आग लगने के कारणों और घटना के पीछे किसी की संलिप्तता का पता लगाया जा सके। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ट्राली से पराली उतारकर ट्रैक्टर को आगे ले गया चालक

वहीं बिश्नाह के गांव देओली में पराली से लोड ट्राली में अचानक आग लग गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली को आग की लपटों ने घेर लिया। लोगों ने जब शोर मचाया तो ट्राली को रोका और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी तो चालक ने ट्राली से पराली को सड़क पर फेंका और ट्रैक्टर ट्राली को आगे ले गया, इससे हज़ारों की पराली अग्नि के भेंट चढ़ गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।