Move to Jagran APP

पहली त्रिलोक सिंह मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता, बिक्रम क्लब ने उपलिना हॉकी क्लब को किया परास्त Jammu News

उपलिना स्पोटर्स क्लब की ओर से एकमात्र गोल कुलबीर सिंह ने 16वें मिनट में किया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 06:45 PM (IST)
पहली त्रिलोक सिंह मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता, बिक्रम क्लब ने उपलिना हॉकी क्लब को किया परास्त Jammu News
पहली त्रिलोक सिंह मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता, बिक्रम क्लब ने उपलिना हॉकी क्लब को किया परास्त Jammu News
जम्मू, जागरण संवाददाता। बिक्रम हॉकी क्लब बारामुला ने उपलिना स्पोटर्स क्लब को एक गोल से मात देकर पहली त्रिलोक सिंह मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई।

हॉकी जम्मू-कश्मीर द्वारा जेएंडके स्टेट स्पोटर्स काउंसिल के तत्वाधान से आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बारामुला के हॉकी मैदान में खेले जा रहे हैं। वीरवार को खेले गए एकमात्र मुकाबले में बिक्रम हॉकी क्लब बारामुला ने उपलिना स्पोटर्स क्लब को 2-1 गोल से मात दी। विजेता टीम की ओर से रणबीर सिंह ने पहला गोल पेनेल्टी कार्नर की मदद से 29वें मिनट में किया जबकि मनप्रीत सिंह ने भी दूसरा गोल पेनेल्टी कार्नर की मदद से 44वें मिनट में किया।

loksabha election banner

उपलिना स्पोटर्स क्लब की ओर से एकमात्र गोल कुलबीर सिंह ने 16वें मिनट में किया। आज के मुकाबले में डॉ. अनूप सिंह मुख्य अतिथि व मंजीत सिंह विशेष अतिथि थे। प्रतियोगिता हॉकी जेएंडके के उपप्रधान रवि राज सिंह की देखरेख में हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.