Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Politics: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक शिव देव सिंह समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में खोया आधार हासिल करने की जद्दोजहद कर रही कांग्रेस को वीरवार को गहरा आघात लगा। जम्मू जिले के नगरोटा व रायपुर-दोमाना विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के विधायक रह चुके ठाकुर शिवदेव सिंह वीरवार को समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गए।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 08:19 PM (IST)
कांग्रेस के विधायक रह चुके ठाकुर शिवदेव सिंह वीरवार को समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में खोया आधार हासिल करने की जद्दोजहद कर रही कांग्रेस को वीरवार को गहरा आघात लगा। जम्मू जिले के नगरोटा व रायपुर-दोमाना विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के विधायक रह चुके ठाकुर शिवदेव सिंह वीरवार को समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने जम्मू के त्रिकुटानगर स्थित उनका भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी नेता, कार्यकर्ता अपना पूरा जोर लगाने के लिए कमर कस लें।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि ठाकुर शिवदेव सिंह व उनके साथ समर्थकों के भाजपा में आने से जम्मू-कश्मीर में अपने बलबूते पर सरकार बनाने के अभियान को बल मिला है। सभी कार्यकर्ता मिशन 50 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने में अपना पूरा योगदान दें। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा ने जनाधार बढ़ाने के लिए बेहतर भविष्य तलाश रहे अन्य दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अपने दरवाजे खोल रखे हैं। ऐसे में जम्मू जिले के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने के कार्यक्रम हो रहे हैं।

वर्ष 2021 से भाजपा में शामिल हुए अन्य दलों के दिग्गजों में पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह राणा, सुरजीत सिंह सलाथिया, शाम लाल शर्मा, मुश्ताक बुखारी, प्रेम सागर अजीज, कमल अरोड़ा मुख्य हैं। ऐसे में पार्टी मुख्यालय में वीरवार दोपहर को शिवदेव सिंह का भाजपा में स्वागत करने वालों में संगठन महामंत्री अशोक कौल के साथ पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह राणा, शाम लाल शर्मा, जिला प्रधान राजेन्द्र सिंह चिब, किसान मोर्चा प्रधान ओमी खजूरिया भी शामिल थे। ठाकुर शिवदेव सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे। देश को आगे ले जाने वाली मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपने समर्थकाें के साथ समपर्ण भाव से भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि जम्मू कश्मीर में परिवारवाद की राजनीति करने वाली पिछली सरकारों ने लोगों के साथ भेदभाव किया। उन्होंने गुज्जर-बक्करवालों को अपना गुलाम बनाकर रखा। कई समुदायों के साथ कश्मीर केंद्रित सरकारें लगातार भेदभाव करती आई। अब भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ लोगों के लिए काम कर कर रही है।

पार्टी ने लोगों का विश्वास जीता है, यहीं कारण है कि जन कल्याण की मुहिम में शामिल होने के लिए नए कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं। पार्टी में उनकी उम्मीदों को पूरा महत्व दिया जाएगा। कश्मीर के दलों को आड़े हाथ लेते हुए रैना ने कहा कि बेहतर होते हालात उनको रास नही आ रहे हैं। कश्मीर के अपने दौरे का हवाला देते हुए रैना ने कहा कि वहां के लोग कहते हैं कि पहले श्रीनगर का लाल चौक साल के बारह महीनों में से दस महीने बंद रहता था। अब सबकुछ सामान्य है।संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि भाजपा नए कार्यकर्ताओं का दिल से स्वागत करती है।

पार्टी का लक्ष्य देश व लोगों का विकास करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ठाकुर शिवदेव सिंह व उनके साथ भाजपा में आए नए कार्यकर्ता लोगों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। वहीं देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि कश्मीर में बदहाली की सियासत करने वाले राजनीतिक दलों के साथ देशविरोधी तत्व तड़प रहे हैं। ये दल बिजली कटौती को भी सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बेहतर होते हालात से बौखलाए आतंकी आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। आतंक के दिन लद गए हैं। इस समय कश्मीर में 70 प्रतिशत से अधिक लोग स्थायी शांति चाहते हैं। राणा के साथ शाम लाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ठाकुर शिवदेव सिंह एक अनुभवी व मेहनती नेता हैं। उनके आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.