फौजी भाइयों की कलाई पर सजेंगी नन्हे बच्चों की बनाई राखियां
जागरण संवाददाता, जम्मू : राखी केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के प्यार को और म
By Edited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 02:22 AM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 01:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : राखी केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के प्यार को और मजबूत बनाता है। दैनिक जागरण अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात सैनिकों के साथ यह पर्व मनाता है। मंगलवार को डेफोडिल्स केयर कान्वेंट स्कूल जैन बाजार के नन्हे बच्चों ने सैनिकों के लिए राखियां बनाई। जब यह नन्हे बच्चे स्कूल में राखियां बना रहे थे तो उनके चेहरों पर उत्साह देखने लायक था। हर कोई अधिक राखियां बनाकर सैनिकों को भेजना चाहता था। बच्चों के साथ स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने भी इस अभियान में भाग लिया। स्कूल की ¨प्रसिपल शिखा पूरी ने कहा कि दैनिक जागरण का भारत रक्षा पर्व बहुत ही सराहनीय प्रयास है। इससे सरहदों की रक्षा कर रहे फौजी भाइयों को भी यह अहसास होता है कि पूरा देश उनके साथ है। दैनिक जागरण के इस अभियान में देश भर से स्कूलों के बच्चे फौजी भाइयों के लिए राखियां बनाते हैं। यह राखियां विशेष रूप से कानपुर और रायपुर से चले रथों में जम्मू में पहुंचती हैं। यहां पर सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना, वायु सेना, एसएसबी, होम गार्ड के जवानों को दी जाती है। रक्षाबंधन के दिन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आक्ट्रॉय पोस्ट पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बहनें राखियां बांधती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें