दो दिवसीय दौरे पर आज जम्मू पहुंचेंगे भईया जी
जागरण संवाददाता, जम्मू : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भईया जी) मंगलवार
जागरण संवाददाता, जम्मू : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भईया जी) मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर जम्मू आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर संघ के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार सुबह वह शाखा की विभिन्न टोलियों से बातचीत करेंगे, वहीं संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। वह संघ के प्रभारियों से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर की वर्तमान परिस्थितियों की भी जानकारी लेंगे।
जम्मू कश्मीर प्रांत कार्यवाह पुरुषोत्तम दधिचि ने कहा कि भईया जी के आगमन की तैयारी हो चुकी है। बुधवार को भईया जी जम्मू की पवित्र स्थली पुरमंडल जाएंगे और यहां स्थित मंदिरों के भी दर्शन करेंगे। पुरमंडल उत्तरवाहिनी तीर्थ सेवा न्यास द्वारा एक धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन कराया जा रहा है। बुधवार सुबह 11 बजे भईया जी कार्यक्रम में शरीक होंगे व लोगों को संबोधित करेंगे।