विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू के बावे तालाब में युवती की मौत पर बवाल, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप' निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:15 AM (IST)

जम्मू के बावे तालाब में 22 वर्षीय मोमोज विक्रेता युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जम्मू के बावे तालाब में युवती की मौत (फोटो- प्रतीकात्मक, जागरण आर्काइव)

जम्मू के बावे तालाब में युवती की मौत (फोटो- प्रतीकात्मक, जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. 22 वर्षीय युवती की बावे तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  2. परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और समय पर मदद न करने का आरोप लगाया

  3. स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और युवती को न्याय दिलाने की मांग की

जागरण संवाददाता, जम्मू। बावे तालाब इलाके में एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती मोमोज का काम करती थी और दुकानों पर सप्लाई देने जाती थी। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

स्वजनों का आरोप है कि युवती मोमोज की सप्लाई देने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां लगाई गई रस्सी में उसके फंसने की बात सामने आई, जिसके चलते उसकी जान चली गई।

परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों और संबंधित विभाग की ओर से समय रहते मदद नहीं की गई। परिवार के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ भी नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए कि यदि किसी की गलती नहीं है तो जांच से बचने की जरूरत क्यों है? उनका कहना है कि अगर समय रहते युवती को रस्सी से निकालने और उसे बचाने का प्रयास किया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन एकत्रित हो गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और युवती की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की। परिवार ने प्रशासन से सवाल किया है कि आखिर इस घटना में चूक कहां हुई और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने युवती को इंसाफ दिलाने और पूरे मामले की पारदर्शी जांच करवाने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।