विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारामूला पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई, बदरकूट के जंगलों से दो हैंड ग्रेनेड बरामद; एक संदिग्ध गिरफ्तार

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:19 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 10:27 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में बारामूला पुलिस और सुरक्षाबलों ने बदरकूट के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाकर दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए।

टंगमर्ग के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों का एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार (फोटो- जागरण)

टंगमर्ग के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों का एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. बारामूला पुलिस ने बदरकूट के जंगलों से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए।

  2. सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार हुआ।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। बारामूला पुलिस ने बदरकूट के जंगलों में एरिया डोमिनेशन पेट्रोल (एडीपी) के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सीआईसीटी एफटीआर बीएसएफ (112/06 बटालियन), 2 आरआर और सीआरपीएफ की 176वीं बटालियन के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस ने बदरकूट, टंगमर्ग निवासी गुलाम जीलानी रेशी नामक एक संदिग्ध व्यक्ति को बदरकूट के जंगल क्षेत्र से हिरासत में लिया। उसकी तलाशी के दौरान एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। वहीं, उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखा गया एक अन्य हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया।

टंगमर्ग में फआईआर दर्ज की गई

इस मामले में पुलिस स्टेशन टंगमर्ग में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है। बरामद विस्फोटकों के स्रोत, उनके संभावित इस्तेमाल और किसी अन्य व्यक्ति या संगठन से संदिग्ध के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस खबर पर अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।