बलवंत को साइंटॉलॉजी म्यूजियम ने किया सम्मानित
जागरण संवाददाता, जम्मू : दक्षिण अफ्रीका में सांस्कृतिक राजनयिक बलवंत ठाकुर को साइंटॉलॉजी म्यूजियम जो
जागरण संवाददाता, जम्मू : दक्षिण अफ्रीका में सांस्कृतिक राजनयिक बलवंत ठाकुर को साइंटॉलॉजी म्यूजियम जोहांसबर्ग ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें म्यूजियम में भारतीय शास्त्रीय संगीत को वहां पेश करने पर दिया गया। बलवंत ठाकुर दक्षिण अफ्रीका में ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्होंने वहां शास्त्रीय संगीत को लोगों के सामने लाया।
ठाकुर ने वहां पर दो भारतीय गायकों संजय मलिक और अरुणंधति धाते को शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया था। दोनों ने वहां पर भारतीय संगीत के लोगों को मंत्रमुग्ध किया। बलवंत ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका में अभी तक अपने पचास दिन के कार्यकाल में वहां पर भारतीय संस्कृति को प्रचार-प्रसार में काफी काम कर दिखाया है। उनके नेतृत्व में वहां पर योगा की कक्षाओं, क्लासिकल म्यूजिक, वाद्ययंत्रों, नृत्य व हिदी कक्षाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने पचास दिन में दक्षिण अफ्रीका में तीस बड़े आयोजन भी करवाए हैं जिसमें महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और हिदी दिवस पर कार्यक्रम भी शामिल हैं।