Move to Jagran APP

यात्रा न जाने पर निराशा पर उत्साह बरकरार

???? ???? ?????? ?????? ? ?? ???? ?? ?????? ??????????? ?? ?????? ?? ??? ??? ??? ?? ????? ?????? ?????? ??? ?????? ? ???? ?? ?????? ????? ???? ?? ???? ?? ?????? ?????? ?????? ????? ??? ???????? ???? ??? ?? ???? ?????? ??????? ???? ?? ???? ??????? ??? ?????? ?????? ?? ???? ???? ???? ???? ???? ?? ????????? ?? ????? ????? ?? ???? ?????? ???? ?? ??????? ?? ???? ?? ?? ??? ????? ??? ?? ??? ?? ???? ??????? ?? ?????? ?? ??? ????? ??? ???? ??????? ?? ????? ?? ?? ???? ???? ????? ?? ??????? ?? ??? ??? ?? ????? ?? ????? ?? ????????? ??? ??????

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 03:18 AM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 06:37 AM (IST)
यात्रा न जाने पर निराशा पर उत्साह बरकरार
यात्रा न जाने पर निराशा पर उत्साह बरकरार

जागरण संवाददाता, जम्मू : अमरनाथ यात्रा पर न जाने की निराशा श्रद्धालुओं के चेहरों पर साफ झलक रही थी, लेकिन उत्साह बरकरार है। यात्रा न जाने की सरकारी सूचना जारी हो जाने के बावजूद यात्री यात्री निवास में नारेबाजी करते रहे कि हमें भारतीय सुरक्षा बलों पर पूरा विश्वास है। हमें यात्रा पर जाने दिया जाए। वहीं, बहुत से यात्रियों ने सूचना मिलते ही माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने का मन बना लिया। कुछ ने कहा कि बड़ी मुश्किल से यात्रा के लिए निकले थे। बाबा बर्फानी के दर्शन तो अब संभव नहीं, लेकिन वह चाहेंगे कि कुछ दिन अब जम्मू के आसपास के क्षेत्रों में घूमें।

loksabha election banner

उज्जैन के शिव सिंह ने बताया कि उनका 4 अगस्त का वापसी का टिकट है। पहले तो उम्मीद थी कि मौसम साफ हो जाने पर वह बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे, लेकिन अब जो आदेश जारी हुआ है उसके बाद तो अब दर्शन संभव नहीं। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लिए हैं। अब शहर के सभी मंदिरों, बाजारों में घूम कर 4 अगस्त को वापिस चले जाएंगे।

महाराष्ट्र के इंद्र कुमार, श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार ने अगर कोई निर्णय लिया है तो कुछ सोच कर ही लिया होगा, लेकिन उन्हें निराशा है कि वह बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर सके। चलो भगवान जो चाहे वही होगा। इस वर्ष न सही अगले वर्ष जरूर श्री अमरनाथ के दर्शनों के लिए जाएंगे। दोनों टांगें कटी होने के बावजूद उनका हौसला देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि एक टांग में जख्म हो जाने के कारण वह अब तक दर्शनों को नहीं जा सके। आज की सूचना ने निराश किया है। मैं तो कहता हूं मुझे मेरे रिस्क पर यात्रा पर जाने दिया जाए।

राजस्थान की मंजु देवी ने कहा कि दो दिनों से यात्री निवास जम्मू में हैं। उम्मीद थी कि मौसम ठीक होते ही यात्रा के लिए जाएंगी, लेकिन आज सरकार की सूचना ने निराश किया है। अब तो माता वैष्णो देवी के दर्शनों के बाद ही घर लौटना होगा।

राजस्थान के राहुल मोदी ने कहा कि यात्रा बंद होने के समाचार ने निराश किया है, लेकिन बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए उत्साह बना हुआ है। इस वर्ष नहीं तो अगले वर्ष सही।

मध्यप्रदेश से दर्शनों के लिए गणेश राठौर ने कहा कि वह आज ही दर्शनों के लिए जम्मू पहुंचे हैं। अब माता वैष्णो देवी के दर्शन करके ही घरों को लौट जाएंगे। अब जल्दी ही लौटना पडे़गा फिर भी माता वैष्णो देवी के दर्शन तो करके ही लौटेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.