Move to Jagran APP

plastic wastes JK श्रीनगर में आयोजित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर जागरूकता अभियान

awareness drive on plastic waste management held-at j k srinagar जम्मू कश्‍मीर निगम प्लास्टिक कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए घर-मोहल्लों से कचरा खरीदेगा

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 10:00 AM (IST)
plastic wastes JK श्रीनगर में आयोजित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर जागरूकता अभियान
plastic wastes JK श्रीनगर में आयोजित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर जागरूकता अभियान

जम्मू, एएनआई । जम्मू कश्‍मीर शहर से रोजाना बड़े पैमाने पर प्लास्टिक कचरा निकलता है। निगम के लिए जैविक कचरे को ठिकाने लगाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन प्लास्टिक कचरे का निस्तारण बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब इस कचरे के निस्तारण के लिए वृहद योजना पर काम शुरू किया गया है। निगम ने लोगों से प्लास्टिक कचरा खरीदने की तैयारी कर ली है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार निगम प्लास्टिक कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए घर-मोहल्लों से कचरा खरीदेगा। वहीं, स्कूल या फिर अन्य सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने वाले प्लास्टिक कचरे को भी उठाया जाएगा। लोगाें की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बाकायदा प्लास्टिक कचरे का प्रति किलोग्राम के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल इस योजना के प्रति लोगाें को जागरूक करने पर काम चल रहा है।

जानकारी हो कि शहर की स्वच्छता इंतजामों की सबसे बड़ी चुनौती प्लास्टिक कचरे को नगर निगम अब लोगों से खरीदेगा। घर या आसपास के प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर लोग नगर निगम को बेच सकते हैं। प्लास्टिक कचरा देने वालों को नगर निगम बाकायदा भुगतान करेगा। लोगों से प्लास्टिक कचरा खरीदने के बाद नगर निगम इसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को देगा। अथॉरिटी के माध्यम से इस कचरे का इस्तेमाल सड़कों के निर्माण में किया जाएगा। निगम ने योजना को शहर में लागू करने की तैयारी कर ली है। जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.