Move to Jagran APP

Jammu: अब ड्यूटी से खिसकना पड़ेगा महंगा, ऐप से नगर निगम में लगेगी हाजिरी

जम्मू नगर निगम ने पांच पीओएस मशीने सेनेटरी सुपरवाइजरों को जारी कर दी हैं। इनके जरिये यह कर्मचारी निगम की प्रापर्टी का किराया ऑनलाइन वसूलेंगे।

By Edited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 05:35 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 10:37 AM (IST)
Jammu: अब ड्यूटी से खिसकना पड़ेगा महंगा, ऐप से नगर निगम में लगेगी हाजिरी

अंचल  सिंह, जम्मू : नगर निगम के कर्मचारियों के लिए अब ड्यूटी से खिसकना मुश्किल हो जाएगा। निगम ने हाजिरी लगाने के लिए एक मोबाइल ऐप की शुरूआत कर दी है। हर वार्ड में तैनात सफाई कर्मियों को अब इस ऐप पर हाजिरी लगानी होगी। यह ऐप संबंधित वार्ड के सुपरवाइजर के पास रहेगा। शुरूआत में पहली जून से निगम ने शहर के दस वार्डों में इस ऐप के माध्मय से हाजिरी की प्रक्रिया शुरू की। इसके लिए निगम ने हर वार्ड में तैनात सफाई कर्मी का फोटो स्कैन कर फिडिंग कंप्यूटर में करना शुरू कर दी। जैसे-जैसे संबंधित कर्मी का डाटा कंप्यूटर में भरता जाएगा, हाजिरी लगना शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

फिलहाल दस सुपरवाइजरों को यह ऐप दिया गया है। इस ऐप का नाम जेएमसी इमेज एंड जीपीएस बेस्ड अटेंडेंस है। ऐप के जरिए यह भी पता चल जाता है कि कौन सा कर्मचारी, किस जगह काम कर रहा है। परीक्षण के तौर पर अगर यह ऐप व्यवस्था ठीक रही तो जुलाई माह से हरेक वार्ड में ऐसे ही हाजिरी लगाई जाएगी। हेल्थ आफिसर डा. शमीम मीर का कहना है कि ऐप के माध्मय से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए कर्मियों के आंकड़े फीड करने के साथ हाजिरी शुरू कर दी गई है। डाटा कंप्यूटीकृत करते हुए इस ऐप को हर जगह शुरू कर दिया जाएगा।

यहां शुरू हुआ ट्रायल  :शहर के जिन वार्डों में ऐप के जरिए हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, उनमें वार्ड नंबर 8 (डोगरा हाल),12 (कृष्णा नगर), 14 (भगवती नगर), 17 (सरवाल), 19 (बिक्रम चौक), 20 (गांधीनगर), 25 (रिहाड़ी कालोनी), 52, 53 व 54 (त्रिकुटा नगर) शामिल हैं।

अगले हफ्ते से ऑनलाइन पेंमेंट ली जाएगी : जम्मू नगर निगम ने पांच पीओएस मशीने सेनेटरी सुपरवाइजरों को जारी कर दी हैं। इनके जरिये यह कर्मचारी निगम की प्रापर्टी का किराया ऑनलाइन वसूलेंगे। अगले हफ्ते से यह मशीनें काम करना शुरू कर देंगी। फिलहाल परीक्षण के तौर पर इन मशीनों के माध्यम से किराया वसूला जाएगा। ट्रायल ठीक रहा तो फिर लोगों से यूजर चार्ज भी इसके माध्यम से वसूले जाएंगे। लोगों को जीआर जारी नहीं की जाएगी।

'अटेंडेंस ऐप को एक जून से शुरू कर दिया गया है। हमने कर्मचारियों का डाटा फीड करने के साथ उनकी हाजिरी ऐप से लेना शुरू की है। अभी थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं लेकिन हफ्ते भर में यह सामान्य हो जाएगा। फिर कोई अड़चन नहीं रहेगा। सुपरवाइजर रजिस्टर की जगह ऐप पर हाजिरी लेगा। संबंधित सफाई कर्मी का चेहरा स्कैन किया गया है। यह ऐप उसे ही पहचानेगा। दूसरा व्यक्ति हाजिरी नहीं लगा सकेगा।' - अंकुश कुमार, इन्फरमेटिक आफिसर, जम्मू नगर निगम

'नगर निगम में पारदर्शी व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हमने अटेंडेंस ऐप शुरू किया है। इसके अलावा नगर निगम की प्रापर्टी का किराया व अन्य फीस भी पीओएस मशीन से लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। धीरे-धीरे ऐप और पीओएस की व्यवस्था बन जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में यह अच्छे से काम करने लगेंगे।' - अवनी लवासा, म्यूनिसिपल कमिश्नर, जम्मू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.