भूमि विवाद में महिला पर हमला
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के बाहरी क्षेत्र कानाचक में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग ज
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के बाहरी क्षेत्र कानाचक में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग जबरन एक घर में घुस गए और वहां मौजूद महिला को बुरी तरह से पीटा। महिला को गंभीर चोटें आइौं। उसे पहले मढ़ अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद जीएमसी में रेफर कर दिया गया।
पीड़ित महिला पुष्पा देवी निवासी चट्ठा गुजरान ने पुलिस को बताया कि शनिवार को बोधराज, कमला देवी तथा विक्की सभी निवासी मढ़ जबरन उसके घर में घुस गए और उसे मारपीट की। आरोपित उसके रिश्तेदार हैं। उनका पुराना विवाद है। खाना बनाते महिला झुलसी, गंभीर
जागरण संवाददाता, जम्मू :
आरएसपुरा इलाके में रहने वाली चालीस वर्षीय महिला खाना बनाते समय रसोई गैस से रिसाव की चपेट में आ गई। झुलसी महिला की पहचान सुमन रानी पत्नी उत्तम ¨सह निवासी आरएसपुरा के रूप में हुई। परिजन उसे जीएमसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि महिला 70 फीसद झुलस गई है। उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही आरएसपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और कारणों की जांच शुरू कर दी है।
----- युवक लापता
जम्मू : दोमाना थानांर्गत सरस्वती विहार में रहने वाला 23 वर्षीय युवक नरेंद्र गुप्ता संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने लापता युवक की तस्वीर शहर के सभी थानों में भेज दी है ताकि उसके बारे में कोई जानकारी मिल पाए।