विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में भाजपा को मजबूत बनाने का अशोक काैल ने दिया मंत्र, बोले- लोगों का विश्वास जीत घाटी में पार्टी को करें मजबूत

Published: Wed, 20 Aug 2025 07:08 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कार्यकर्ताओं को लोगों का विश्वास जीतने और पार्टी को मजबूत करने के ...और पढ़ें

भाजपा जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
भाजपा जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

HighLights

  1. कार्यकर्ताओं को लोगों का विश्वास जीतने पर जोर।
  2. पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान।
  3. विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कश्मीर के कार्यकर्ताओं को लोगों का विश्वास जीतकर क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है।

अशोक कौल ने बुधवार को श्रीनगर के चर्च लेन स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की श्रीनगर व गांदरबल ज़िलों की बैठकोंं में पदाधिकारियों को जमीनी सतह पर अपनी गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए।

कौल ने जोर दिया कि बेहतर समन्वय बनाकर लोगों के बीच जाकर काम किया जाए। इससे पहले अशोक कौल ने मंगलवार को श्रीनगर में भाजपा की बड़गाम जिला इकाई की बैठक कर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें- डोगरी रामलीला, परंपरा से आधुनिकता की ओर एक नया सफर; पढ़ें जम्मू की रामलीला का गौरवशाली इतिहास

आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार किया विमर्श

बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान अशोक कौल ने श्रीनगर, गांदरबल जिलों के राजनीतिक हालात, भाजपा द्वारा चलाई संगठनात्मक गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया।

इन बैठकों में जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव अनवर खान, सचिव मुदस्सर वानी, श्रीनगर के ज़िला प्रधान एडवोकेट शेख सलमान, गांदरबल के ज़िला प्रधान गुलाम हसन राथर व उनकी टीमों के सभी सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- एलजी मनोज सिन्हा बोले- सब चलता है की मानसिकता से बाहर निकल पुराने पाठ्यक्रम में क्रांतिकारी बदलाव की जरूरत

भाजपा की ताकत आम लोगों से जुड़ा है

अशोक कौल ने ज़िला पदाधिकारियों के बीच संगठनात्मक एकता व सुचारू समन्वय के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने दोहराया कि भाजपा की असली ताकत उसके अनुशासित कार्यकर्ताओं व उनके आम लोगों के साथ निरंतर जुड़ाव पर निर्भर है।

ऐसे में सबके लिए यह जरूरी है कि वे सुनिश्चित करें है कि समर्पण भाव से सेवा व पारदर्शिता से भाजपा का संदेश हर घर तक पहुंचे। जिला इकाईयों की सराहना करते हुए कौल ने कहा कि श्रीनगर व गांदरबल जिला इकाइयाें द्वारा ईमानदारी से किए गए प्रयास बड़े उद्देश्यों को हासिल करने में मदद करेंगे।

भाजपा जम्मू-कश्मीर के लोगों के विकास व सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध

अशोक कौल ने कहा भाजपा जम्मू-कश्मीर के लोगों के विकास व सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता लोगों को केंद्रीय योजनाओं से सशक्त बनाने के प्रयास जारी रखे।वहीं महासचिव अनवर खान ने जिला इकाईयों को जमीनी सतह पर भाजपा को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के लिए कहा।

उन्होंने जोर दिया कि जिला इकाईयां अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़कर कश्मीर में भाजपा को एक ताकत बनाएं। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी नेता व कार्यकर्ता बेहतर समन्वय बनाकर लोगों की समस्याएं दूर कर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें।

यह भी पढ़ें- कश्मीर में आय से अधिक संपत्ति रखने पर पशुपालन विभाग के कर्मचारी पर कसा शिकंजा, एसीबी में मामला दर्ज