आत्मघाती हमलावर समझकर टिप्पर चालक को गोली मारी
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा कस्बे में सेना के जवानों न
जागरण संवाददाता, जम्मू :
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा कस्बे में सेना के जवानों ने नाके से तेज रफ्तार निकल रहे एक टिप्पर चालक को आत्मघाती आतंकी समझकर गोली मार दी। इससे टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचाना 26 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र करनैल चंद निवासी लोखली, कूटा, हीरानगर (कठुआ) के रूप में हुई है।
घटना रविवार मध्य रात्रि की है। कठुआ से जम्मू की तरफ आ रहे टिप्पर नंबर जेके02बीपी-9221 का चालक सांबा हाईवे से गुजर रहा था। रास्ते में सेना की क्विक रिएक्शन टीम के जवानों ने नाका लगाया था। सेना ने टिप्पर को रुकने का इशारा किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण टिप्पर चालक देख नहीं पाया और तेज रफ्तार से निकल गया। इसपर जवानों ने उसे आत्मघाती हमलावर समझकर गोली मार दी। गोली चालक की छाती में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जवानों ने जब देखा तो उसे तुरंत जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी ¨चताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।