विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी में फंसे तीन जिंदगियों के लिए देवदूत बनी सेना, SDRF और पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Published: Sun, 23 Aug 2026 07:26 AM (IST)

अखनूर में शनिवार रात चिनाब नदी में फंसे तीन लोगों को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बचा लिया।

चिनाब में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकाला (प्रतीकात्मक फोटो)

चिनाब में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकाला (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, जम्मू। अखनूर में शनिवार रात करीब नौ बजे दरिया चिनाब में फंसे तीन लोगों को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाए गए लोगों की पहचान अखनूर के सप्लाई मोहल्ला निवासी मानिक पुत्र गुरका राम, सुनील कुमार पुत्र बंशी लाल और अर्जुन सिंह पुत्र जनक सिंह के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया।

अभियान की निगरानी एसएचओ अखनूर, एसएचओ घरोटा और एसडीपीओ ने मौके पर मौजूद रहकर की। बचाव दलों ने तीनों लोगों को चिनाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर की गई कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।