Move to Jagran APP

Azadi Ka Amrit Mahotsav: बारामुला में सेना ने फहराया 108 फीट ऊंचा तिरंगा, बलिदानियों के योगदान की याद दिलाएगा

भारतीय सेना ने इस विशाल तिरंगे को फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया के सहयोग से बनाया है। आतंकवाद से लोहा ले रही सेना की किलो फोर्स के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एसएस सलारिया ने रविवार को इस विशाल तिरंगे को लहराकर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 10:05 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 10:05 PM (IST)
Azadi Ka Amrit Mahotsav: बारामुला में सेना ने फहराया 108 फीट ऊंचा तिरंगा, बलिदानियों के योगदान की याद दिलाएगा
कश्मीर के बारामुला में 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। सेना ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले कश्मीर के बारामुला में 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। बारामुला के पट्टन इलाके के हैदरबेग में इस झंडे को फहराने के हाई मास्ट स्थापित करने का लक्ष्य तीस दिन के अंदर हासिल किया गया है। ऊंचाई पर शान से लहराता यह तिरंगा उन बलिदानियों की याद दिलाएगा जिन्होंने देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को नकारने के लिए बलिदान दिए हैं।

loksabha election banner

भारतीय सेना ने इस विशाल तिरंगे को फ्लैग फाउंडेशन आफ इंडिया के सहयोग से बनाया है। आतंकवाद से लोहा ले रही सेना की किलो फोर्स के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एसएस सलारिया ने रविवार को इस विशाल तिरंगे को लहराकर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। उन्होंने 30 दिन के अंदर विशाल तिरंगा बनाने के लिए प्रोजेक्ट में शामिल हुए सभी लोगों की सराहना की। इस मौके पर सेना के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के कई निवासी भी मौजूद थे।

इसी बीच बारामूला में शान से लहरा रहा यह ऊंचा तिरंगा क्षेत्र में राष्ट्रवादी लोगों के हौसले काे ताकत देगाा। यह तिरंगा आतंक का सामना करते हुए बलिदान देने वाले देशवासियाें के योगदान की भी याद दिलाएगा। कश्मीर के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल एमरान मुसावी का कहना है कि इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत बनाया गया है। वहीं बारामूला के लोगों ने भी विशाल तिरंगा स्थापित करने की दिशा में क्षेत्र में सेना व जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सरहाना की। कश्मीर में इस समय हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे फहराने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान जारी है। कश्मीर के सभी जिलों में तिरंगा फहराने के कार्यक्रमों के साथ बड़े पैमाने पर तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.