Move to Jagran APP

Army Chief On LoC : पुंछ में आतंकवादियों की तलाश जारी, स्थिति का जायजा लेने एलओसी पहुंचे सेना प्रमुख

सेना प्रमुख ने पीर पंचाल के जंगलों का प्रत्यक्ष आंकलन किया और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। वहीं उनके साथ मौजूद सैन्य अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो जल्द अभियान को समाप्त कर वापस लौटेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 02:04 PM (IST)
सेना प्रमुख एमएम नरवणे स्वयं नियंत्रण रेखा पर पहुंच गए।

जम्मू, जेएनएन: जिला पुंछ के सुरनकोट इलाके में सेना के नौ जवानों को शहीद करने वाले आतंकवादियों की आज आठवें दिन भी तलाश जारी है। भाटाधुलियां के घने जंगलों में छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए सेना के पैरा कमांडो, खोजी कुत्ते व जवान अभियान छेड़े हुए हैं। ऐसे में अभियान का जायजा लेने केे लिए सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी स्वयं नियंत्रण रेखा पर पहुंच गए। व्हाइट नाइट कोर के अग्रिम इलाकों का दौरा करते हुए सेना प्रमुख ने पीर पंचाल के जंगलों का प्रत्यक्ष आंकलन किया और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। वहीं उनके साथ मौजूद सैन्य अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो जल्द अभियान को समाप्त कर वापस लौटेंगे।

loksabha election banner

सेना प्रमुख ने सैन्य अधिकारियों व जवानों को निर्देश दिए कि नियंत्रण रेखा पर चौकसी को और बढ़ाया जाए। आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखी जाए। हम पाकिस्तान पर विश्वास नहीं कर सकते। भारतीय सीमा में घुसपैठ कर आने वाला कोई भी आतंकी जिंदा वापस नहीं लौटना चाहिए। सीमा की सुरक्षा में तैनात जवान हर दम सतर्क रहें। वहीं दूसरी ओर भाटाधुलियां के घने जंगलों में सेना केे जवानों ने अपना अभियान जारी रखा हुआ है।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि ग्रेनेड हमलों के जरिए जवानों ने आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। आतंकियों की तलाश जारी है। आपको बता दें कि गत 11 अक्टूबर को आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर जवानों पर किए गए हमले में पांच जवान जबकि 14 अक्टूर को चार जवान शहीद हो गए थे। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि जंगल काफी घना है, जवान पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पहाड़ की ढलान पर घना जंगल है जबकि बीच में नाले भी हैं। ऐसे में पूरी एहतियात के साथ ऑपरेशन किया जा रहा है। जल्द ही सभी आतंकवादियों को मार गिराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.