जम्मू-उधमपुर के लोगों के लिए जरूरी खबर, दो दिन इन इलाकों में बिजली कटौती; देखें पूरी लिस्ट
जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने 22 और 23 नवंबर को जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्यों के कारण होगी, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जम्मू से रामनगर और बसंतगढ़ तक प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई। (फाइल फोटो)
HighLights
जम्मू और उधमपुर में 22-23 नवंबर को बिजली कटौती।
रखरखाव और मरम्मत कार्यों के कारण आपूर्ति प्रभावित।
सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी कटौती।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के लोगों के लिए जरूरी खबर है। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने सूचित किया है कि आवश्यक रखरखाव, पेड़ों की शाखाओं की कटाई और मरम्मत कार्यों के चलते 22 और 23 नवंबर को जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
22 को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सैला तालाब, फारेस्ट आफिस, शक्ति नगर, पांडव मंदिर, पीएचई, रेलवे, संगूर, चेरी सियाल में बिजली बंद रहेगी।
आदर्श कालोनी से अस्पताल क्षेत्र तक पांच घंटे बिजली रहेगी बंद
23 नवंबर को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक आदर्श कालोनी, डब्बर, शिव नगर, शीतला मंदिर, हाउसिंग कालोनी, जेन कालोनी और अस्पताल क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और सुरक्षा मानकों के पालन पर निर्भर करेगा।
उधमपुर के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी
बिजली लाइनों के रखरखाव और मरम्मत के कारण 22 और 23 नवंबर को उधमपुर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 22 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सैलां तालाब, फारेस्ट आफिस, शक्ति नगर, पांडव मंदिर, पीएचई, रेलवे, सांगूर और चेरी सयाल में बिजली बंद रहेगी।
मनवाल-रामनगर लाइन पर सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे रामनगर, चौकी, मजूरी और बसंतगढ़ प्रभावित होंगे।
23 नवंबर को इन इलाकों में पांच घंटे नहीं आएगी बिजली
23 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक उधमपुर-1 लाइन के तहत आदर्श कालोनी, दब्बड़, शिव नगर, शीतला मंदिर, हाउसिंग कालोनी, जेनरेशन कालोनी और अस्पताल क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। इसी दौरान मनवाल-जोहनू लाइन के तहत सतैनी, जोहनू, थिल्ल, रिट्टी और बरमीन में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।