मोदी के बाद अब अमित शाह आएंगे जम्मू
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद कर चुनावी तैयारियों को तेज
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद कर चुनावी तैयारियों को तेजी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जम्मू आएंगे।
24 फरवरी को अमित शाह जम्मू में भाजपा के नवरत्नों के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह का दौरा भाजपा के लिए बड़ी अहमियत रखता है। ऐसे में इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री दौरे के ठीक अगले दिन सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना व संगठन महामंत्री अशोक कौल ने पार्टी नेताओं से बैठकें कर शाह के दौरे को कामयाब बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की। जम्मू संभाग के दोनों संसदीय क्षेत्रों के बीस हजार नवरत्न हिस्सा लेंगे अशोक कौल ने बताया कि अमित शाह के कार्यक्रम में जम्मू संभाग के दोनों संसदीय क्षेत्रों के बीस हजार नवरत्न हिस्सा लेंगे। भाजपा ने पो¨लग बूथ पर नौ कार्यकर्ताओं का समूह नवरत्न बनाया है। उनके साथ मंडल इकाइयों के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भी होंगे। उन्होंने बताया कि महा सम्मेलन जम्मू में होगा, लेकिन अभी रैली स्थल को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। भाजपा के जीत के मंत्र को लेकर बूथ स्तर तक जाएं : अशोक कौल अशोक कौल ने अमित शाह के दौरे और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सोमवार को जिला प्रभारियों, जिला, मोर्चा प्रधानों व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान निर्देश दिए गए कि नेता और कार्यकर्ता भाजपा के जीत के मंत्र को लेकर बूथ स्तर तक लोगों के बीच जाएं। बैठक को प्रदेश महासचिव डॉ. नरेन्द्र ¨सह व युद्धवीर सेठी ने भी संबोधित किया। पार्टी कार्यक्रमों को कामयाब बनाने की नीति भी तय हुई
पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यक्रमों को कामयाब बनाने की नीति भी तय हुई। अशोक कौल ने जोर दिया कि भाजपा के जन संपर्क, मेरा परिवार, भाजपा परिवार, कमल ज्योति संकल्प, मेरा बूथ सबसे मजबूत व समर्पण दिवस कार्यक्रमों को कामयाब बनाने के लिए पूरा जोर लगाया जाए। बैठक में वरिष्ठ नेता हरिन्द्र गुप्ता, पवन खजूरिया, प्रमोद कपाही, राजीव चाढ़क, गुलाम अली खटाना, असीम गुप्ता, संजय बडू, डॉ. सुरेश अजय मगोत्रा, अर¨वद गुप्ता, पवन शर्मा, प्रद्युम्न ¨सह, वीनू खन्ना, प्रिया सेठी, मुनीश शर्मा व गिरधारी लाल रैना मौजूद थे।