विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमारत है या बगीचा... जम्मू में यहां ट्यूबवेल की छत पर उगी घास और झाड़ियां, विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:51 PM (IST)

अखनूर के चंदिया इलाके में एक ट्यूबवेल की बिल्डिंग की छत पर घास, झाड़ियां और छोटे पेड़ उग आए हैं, ...और पढ़ें

अखनूर के चंदिया इलाके में ट्यूबवेल की बिल्डिंग की छत पर उगी घास, झाड़ियां और छोटे पेड़।

अखनूर के चंदिया इलाके में ट्यूबवेल की बिल्डिंग की छत पर उगी घास, झाड़ियां और छोटे पेड़।

HighLights

  1. अखनूर ट्यूबवेल की छत पर घास और पेड़ उगे।

  2. पेड़ों की जड़ों से इमारत को नुकसान का खतरा।

  3. विभाग की लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल।

जागरण संवाददाता, अखनूर। जम्मू में अखनूर के चंदिया इलाके में ट्यूबवेल की बिल्डिंग की छत पर घास, झाड़ियां और छोटे पेड़ उगने का मामला सामने आया है। बिल्डिंग की छत पर उगी घास और पेड़ों की जड़ें धीरे-धीरे फैल रही हैं, जिससे इमारत के ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ट्यूबवेल की बिल्डिंग लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए महत्वपूर्ण है।

ऐसे में इसकी देखरेख और समय-समय पर मरम्मत करना जरूरी है। छत पर उगी घास और पेड़ों की जड़ों को नजरअंदाज करने से भविष्य में इमारत को अधिक नुकसान पहुंच सकता है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर बिल्डिंग की छत की सफाई करवाए और पेड़ों की जड़ों को हटाने के लिए उचित कदम उठाए, ताकि इमारत को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

पेड़ों की जड़ें छत में फैल रही

सूबेदार मिलखी राम ने कहा कि अखनूर के चंदिया आखनूर इलाके में ट्यूबवेल की बिल्डिंग की छत पर घास और पेड़ उग आए हैं। पेड़ों की जड़ें छत में फैल रही हैं, जिससे बिल्डिंग को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

संबंधित विभाग को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए और बिल्डिंग की साफ-सफाई के साथ आवश्यक मरम्मत करवानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।

जम्मू में दरबार मूव से बढ़ेगा ट्रैफिक, पुलिस ने बनाया खास प्लान; नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर में फायर सेफ्टी पर हाईकोर्ट सख्त, कितने फायर स्टेशन जरूरी और कितने चालू? प्रशासन से मांगा पूरा ब्योरा