विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू से विदेश जाने वालों के लिए अच्छी खबर, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी में जुटा एयरपोर्ट प्रबंधन; जानें प्लान

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:00 AM (IST)

जम्मू एयरपोर्ट प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। घरेलू उड़ानें नए टर्मिनल में शिफ्ट ...और पढ़ें

जम्मू एयरपोर्ट पुराने टर्मिनल को अंतरराष्ट्रीय विंग में बदलेगा। (फाइल फोटो)

जम्मू एयरपोर्ट पुराने टर्मिनल को अंतरराष्ट्रीय विंग में बदलेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी में।

  2. पुराने टर्मिनल को अंतरराष्ट्रीय विंग में बदला जाएगा।

  3. मध्य पूर्व, ब्रिटेन, यूरोप के लिए उड़ानें संभावित।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू को अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एयरपोर्ट प्रबंधन ने कवायद शुरू कर दी है। धार्मिक पर्यटन, कारोबार, शिक्षा और विदेशों में रहने वाले लोगों की आवाजाही को देखते हुए जम्मू से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की संभावनाएं एयरपोर्ट प्रबंधन तलाश रहा हैं।

इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने विभिन्न सरकारी एजेंसियों, एयरलाइंस, सुरक्षा संगठनों और व्यापारिक एवं पर्यटन संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संभावित रूट, यात्रियों की उपलब्धता और संचालन पर चर्चा की।

शनिवार को एयरपोर्ट निदेशक देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें घरेलू उड़ानों के नए टर्मिनल भवन में स्थानांतरित होने के बाद मौजूदा टर्मिनल भवन को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए इस्तेमाल किए जाने पर मंथन हुआ।

मध्य पूर्व, सऊदी अरब और यूरोप के लिए उड़ानें शुरू करने पर जोर

निदेशक ने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए अलग व्यवस्था विकसित करने की संभावनाएं बनेंगी। हालांकि, इसके लिए जरूरी आधारभूत ढांचे और नियामकीय मंजूरियों की आवश्यकता होगी। बैठक में जम्मू चैंबर के चेयरमैन राहुल सहाय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ऐसे रूट चुनने पर जोर दिया, जिनमें यात्रियों की पर्याप्त संख्या हो और एयरलाइंस लंबे समय तक सेवाएं जारी रख सकें।

उन्होंने मध्य पूर्व, सऊदी अरब, ब्रिटेन और यूरोप के लिए उड़ानों की संभावनाओं के साथ उमरा यात्रा, धार्मिक पर्यटन और विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थियों की जरूरतों को भी महत्वपूर्ण बताया।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

एयरपोर्ट निदेशक देवेंद्र यादव ने जम्मू की भौगोलिक और रणनीतिक स्थिति के साथ धार्मिक पर्यटन, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक गतिविधियों तथा रक्षा क्षेत्र से जुड़े यात्रियों की आवाजाही को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावनाओं का आधार बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जम्मू एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के हब एंड स्पोक माडल के तहत स्पोक एयरपोर्ट के रूप में शामिल किया गया है।

टूरिज्म फेडरेशन आफ जम्मू के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जम्मू के पर्यटन और व्यापार के विस्तार के लिए अहम बताया। बैठक में एयरलाइंस, सीआइएसएफ, बीसीएएस, आइबी, कस्टम, स्वास्थ्य विभाग, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों तथा नागरिक उड्डयन और पर्यटन विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।