दीवाली की आतिशबाजी ने बिगाड़ी जम्मू की आबोहवा, सुबह-शाम बाहर निकलना हुआ खतरनाक; जानें कब मिलेगी राहत
Jammu AQI: दीपावली के बाद जम्मू की हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है, मंगलवार को AQI 167 तक पहुंच ...और पढ़ें

दीवाली के बाद जम्मू में बढ़ा वायु प्रदूषणz, AQI पहुंचा 167। (AI Generated)
HighLights
दीपावली के बाद जम्मू का AQI 167 तक पहुंचा।
सामान्य दिनों की तुलना में हवा की गुणवत्ता गिरी।
प्रदूषण बढ़ने पर सुबह-शाम खुले में रहने से बचें।
जागरण संवाददाता, जम्मू। दीवाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब जम्मू की हवा पर दिखाई देने लगा है। त्योहार के बाद शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। मंगलवार सुबह जम्मू का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 167 तक पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को AQI 170 दर्ज किया गया था। इससे साफ है कि दीपावली की रात हुई आतिशबाजी के कारण वातावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ी है। हालांकि यह स्तर अभी गंभीर श्रेणी में नहीं है, लेकिन सामान्य दिनों की तुलना में हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को जम्मू का एक्यूआई 130 दर्ज किया गया था, जबकि दीपावली के दिन रविवार सुबह यह बढ़कर 140 तक पहुंच गया। वहीं, त्योहार के बाद सोमवार सुबह एक्यूआई में और वृद्धि हुई और यह 170 तक पहुंच गया।मंगलवार सुबह जम्मू का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 167 तक पहुंच गया।
इस तरह कुछ ही दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। जम्मू में सामान्य तौर पर एक्यूआई 125 से 140 के बीच रहता है। ऐसे में दीपावली के बाद इसका बढ़ना चिंता का विषय है।
प्रदूषण बढ़ने पर सुबह और देर शाम खुले में रहने से बचें
आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं और सूक्ष्म कण हवा में मिलकर प्रदूषण बढ़ाते हैं। इसका असर विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों पर पड़ सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार वायु प्रदूषण बढ़ने पर लोगों को सुबह और देर शाम के समय खुले में अधिक देर तक रहने से बचना चाहिए। सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन या गले में खराश जैसी समस्याएं होने पर सावधानी बरतनी चाहिए।
मौसम में बदलाव के साथ हवा की गुणवत्ता सुधरने की उम्मीद
दीवाली के बाद बढ़े प्रदूषण के स्तर को लेकर लोगों को उम्मीद है कि मौसम में बदलाव और प्रदूषणकारी कणों के फैलाव के साथ आने वाले दिनों में जम्मू की हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।