जम्मू व श्रीनगर में भी पड़ा असर, उड़ानें लेट
सर्वर डाउन होने से देर से पहुंची आइए फ्लाइट्स
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 07:45 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 07:45 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने का असर जम्मू व श्रीनगर पहुंचने वाली उड़ानों पर भी पड़ा। इंडियन एयरलांइस की फ्लाइट संख्या ए- 821 जो सुबह दिल्ली से जम्मू 6:30 बजे पहुंचती है, अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। फ्लाइट संख्या ए- 821 जिसे श्रीनगर के लिए शनिवार सुबह रवाना होना था, सर्वर फेल होने के कारण श्रीनगर में भी करीब दो घंटे देरी से पहुंची। कई यात्रियों को सर्वर फेल हो जाने के कारण हाथ से लिखित बोर्डिग पास दिए गए, जिस कारण जम्मू एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लग गई और उन्हें लाइनों में परेशान होना पड़ा। इससे फ्लाइट संख्या ए 821 श्रीनगर के लिए करीब पौना घंटा देरी से रवाना हो पाई। करीब पांच घंटे बाद सर्वर के सुचारू होने के बाद स्थिति सामान्य हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें