Move to Jagran APP

Agnipath Scheme : सेना में अग्निवीर की भर्ती शुरू, जोरावर स्टेडियम सुंजवां में उमड़ी सांबा के युवाओं की भीड़

Agniveer In Jammu Kashmir सेना के भर्ती कार्यालय के शेडयृूल के तहत जम्मू संभाग के जम्मू सांबा कठुआ राजौरी पुंछ उधमपुर रियासी डोडा रामबन व किश्तवाड़ जिलाें के युवाओं को अलग अलग दिन भर्ती मैदान में बुलाया गया है।

By vivek singhEdited By: Rahul SharmaPublished: Fri, 07 Oct 2022 12:24 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 12:24 PM (IST)
जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग दिया जा रहा है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जोश से भरे जम्मू संभाग केे युवाओं को अग्निवीर बन कर देश करने का अवसर देने के लिए सेना की भर्ती शुक्रवार को शुरू हो गई। जम्मू शहर के सुंजवा मिलिट्री स्टेशन के जोरावर स्टेडियम में पहले दिन भर्ती के लिए पहुंचे सांबा जिले के युवाओं की भीड़ उमड़ी।

loksabha election banner

रैली को लेकर भारी उत्साह के चलते जिले के युवा आधी रात से ही मिलिट्री स्टेशन के बाद डेरा डाले हुए थे। एडमिट कार्ड के आधार पर उन्हें सुबह सात बजे से अंदर जाने की इजाजत दी गई। जम्मू में 22 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती। संभाग में हो रही अग्निवीरों की इस पहली भर्ती में दस जिलों के युवाओं को मिलेगा सेना में भर्ती होने का माैका।

जम्मू में अग्निवीरों की यह पहली भर्ती : सेना की अगग्निपथ योजना के तहत जम्मू में अग्निवीरों की यह पहली भर्ती हो रही है। सैन्य सूत्रों के अनुसार जम्मू संभाग के दस जिलों के सत्तर हजार से अधिक युवाओं ने सेना में अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण करवासया। ऐसे में रैली में हर दहिन हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ना तय है। रैली स्थल के बाहर सेना की ओर से भीड़ प्रबंधन के लिए उचित बंदोबस्त किए हैं। इसमें जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग दिया जा रहा है।

सैन्य अधिकारियों ने भर्ती रैली का निरीक्षण किया : रैली के पहले दिन सेना की टाइगर डिवीजन के अधिकारियों ने जोरावर स्टेडियम का दौरा कर भर्ती रैली का निरीक्षण किया। सेना के भर्ती कार्यालय के शेडयृूल के तहत जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी, पुंछ, उधमपुर, रियासी, डोडा, रामबन व किश्तवाड़ जिलाें के युवाओं को अलग अलग दिन भर्ती मैदान में बुलाया गया है।फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को बाद में मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

जम्मू के युवाओं में दिख रहा भारी उत्साह : जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि अग्निवीरों की इस भर्ती रैली को लेकर जम्मू के युवाओं द्वारा बहुत उत्साह दिखाया जा रहा है। भर्ती रैली के दाैरान पूरी निष्पक्षता बरती जा रही है। भर्ती रैली को कामयाब बनाने के लिए पूरे प्रबंध किए हैं। विभिन्न जिलों के युवाओं को उनके एडमिट कार्ड के आधार पर ही भर्ती मैदान में आने की इजाजत दी जा रही है।

आने वाले दिनों में महिला अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी : जम्मू में सेना की इस भर्ती से पहले सितंबर महीने में कश्मीर व लद्दाख के युवाओं को सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती करने के लिए सोलह दिन तक भर्ती चली थी। बारामूला के हैदरबेग में चली अग्निवीरों की भर्ती के दौरान कश्मीर संभाग के दस जिलों के युवाओं के साथ लद्दाख के लेह व कारगिल जिलों के युवाओं ने जोश दिखाया था। अब जम्मू की बारी है। इसके साथ आने वाले महीनों में प्रदेश की महिला अग्निवीरों को मिलिट्री पुलिस में भर्ती करने के लिए भर्ती रैली होगी।  

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.