कश्मीर में छुट्टियां बिताने आई शर्मिला टैगोर
कश्मीर में छुट्टियां बिताने आई प्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा और प्रथम महिला उषा वोहरा से मुलाकात की।
By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 10:06 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 10:06 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर । कश्मीर में छुट्टियां बिताने आई प्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा और प्रथम महिला उषा वोहरा से मुलाकात की।
कश्मीर के प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय सभ्यता संस्कृति पर चर्चा करते हुए शर्मिला टैगोर ने उन्हें घाटी के साथ जुड़ाव के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि वह 1960 और 70 के दशक के दौरान कई बार कश्मीर में अपनी फिल्मों की शू¨टग के लिए आईं। कश्मीर उनकी पसंदीदा जगहों में से एक था।
उन्होंने अपनी वर्तमान यात्रा के दौरान अनुभवों के बारे में भी बात की। राज्यपाल तथा प्रथम महिला ने टैगोर के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की और हर साल कश्मीर जाने का अनुरोध किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें