बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई बांटी
संवाद सहयोगी आरएसपुरा बिहार विधानसभा चुनाव व अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा क
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा: बिहार विधानसभा चुनाव व अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा की जीत पर सुचेतगढ़ मंडल की ओर से बुधवार को मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा जिदाबाद के जमकर नारे लगाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। मौके पर पूर्व मंत्री चौ. शामलाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
चौ. शामलाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा की जीत है। उनके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार भाजपा की जीत के बाद विपक्षी पार्टियां ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाती हैं, पर असल में लोग भाजपा के काम से खुश हैं और देश लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार व अन्य राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि उनको अभी भाजपा पर ही भरोसा है। यही वजह है कि चुनाव पूर्व हुए विभिन्न सर्वे को नकारते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वहां की जनता ने भाजपा और एनडीए को भारी बहुमत से जीत दिलवाई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य जम्मू कश्मीर में भी होने जा रहे डीडीसी के चुनाव में भाजपा का ही परचम लहरागा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे डीडीसी चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष सतपाल पप्पी, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पार्षद किशोर शर्मा, गाराराम, देवेंद्र शर्मा, स्वर्ण सिंह, सरपंच ओमकार सिंह, अशोक चौधरी, सरपंच दर्शन कुमार, नायब सरपंच राजेश चौधरी, नायब सरपंच सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।