Move to Jagran APP

Jammu : मराठा बस्ती वालों के लिए लगाया आधार कार्ड व वैक्सीन शिविर

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17 सिंतबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। इस सेवा और समर्पण अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गांधीनगर विधानसभा के अंतर्गत मराठा बस्ती त्रिकुटानगर का दौरा किया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 07:22 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 07:22 PM (IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया मराठा बस्ती में लोगों की दिक्कतें सुनते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : त्रिकुटा नगर की मराठा बस्ती में रहने वालों के लिए भाजपा ने वैक्सीन और आधार कार्ड शिविर लगाकर उन्हें राहत प्रदान की। बस्ती वालों ने मसले को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैणा के समक्ष उठाया था, जिसके बाद यह शिविर लगाए गए। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17 सिंतबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। इस सेवा और समर्पण अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गांधीनगर विधानसभा के अंतर्गत मराठा बस्ती, त्रिकुटा नगर का दौरा किया।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि मराठा बस्ती के लोगों ने कुछ दिन पहले भाजपा कार्यालय में जम्मू-कश्मीर यूटी अध्यक्ष रविंद्र रैना के समक्ष अपनी समस्यओं को उजागर किया, जिसमें मुख्य समस्याओं में बस्ती के प्रधान विशाल मराठा ने बताया कि अभी तक बस्ती वालों के आधार कार्ड नही बनाया गए है। इस पर संज्ञान लेते हुए भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना के दिशानिर्देश के अनुसार मराठा बस्ती में आधार कार्ड के शिविर का आयोजन किया गया। बलोरिया ने कहा कि आधार कार्ड न बनने से बस्ती के लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनने के साथ इन सभी बस्ती वालों का टीकारण किया गया है। बलोरिया ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन पर हर साल सेवा कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान का मकसद गरीबों एवं पिछड़ों का उत्थान करना है। इस सेवा कार्य करने को लेकर मराठा बस्ती के प्रधान विशाल मराठा ने रविंद्र रैना व बलोरिया का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. कुलदीप गुप्ता, कंवलजीत सिंह व अन्य मौजूद थे। बलोरिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.