79,484 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 1786 श्रद्धालुओं का छठा जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ।
जम्मू, [राज्य ब्यूरो] । श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा में अब तक 79, 484 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। छठे दिन 16,876 श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए। भोले के दर्शन के लिए 1786 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 1786 श्रद्धालुओं का छठा जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से सुबह रवाना हुए जत्थे में 1485 पुरुष और 301 महिलाएं शामिल हुए, जो 53 वाहनों पर सवार होकर यात्रा पर गए।
जम्मू से बाबा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 28 जून को रवाना हुआ था। यात्रा शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब जत्थे में साधुओं को रवाना नहीं किया गया। साधुओं का करंट पंजीकरण नहीं किया गया, जिस कारण उन्हें रवाना नहीं किया जा सका।
कश्मीर में खराब हालात को देखते हुए इस बार अधिकतर श्रद्धालु यात्री निवास में आकर जत्थे के साथ यात्रा करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीधे बालटाल व पहलगाम पहुंच कर यात्रा के लिए रवाना होते रहे हैं। देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के हौसले बुलंद हैं। यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब सत्तर हजार पहुंच गई है।
इसे भी पढ़ें: बांडीपोर में सुरक्षाबलों पर हमला, कुलगाम में पथराव
इसे भी पढ़ें: शारदा पीठ यात्रा शुरू कराने के लिए पीएम को लिखा पत्र