Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर केंद्र के खिलाफ पलौड़ा में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने मीर समेत 40 को हिरासत में लिया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब राजभवन की ओर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस प्रयास को नाकाम कर दिय और मीर समेत करीब 40 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:11 PM (IST)
Jammu Kashmir: पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर केंद्र के खिलाफ पलौड़ा में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने मीर समेत 40 को हिरासत में लिया
पेट्रोल, डीजल की महंगाई के विरोध में केंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने रविवार को पलौड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया

जम्मू, राज्य ब्यूरो : पेट्रोल, डीजल की महंगाई के विरोध में केंद्र के खिलाफ मुहिम चला रही कांग्रेस ने रविवार को शहर के पलौड़ा इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा पर मंहगाई को तूल देकर लोगों के हितों को दांव पर लगाने का आरोप लगाया।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब राजभवन की ओर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस प्रयास को नाकाम कर दिय और मीर समेत करीब 40 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर उन्हें जानीपुर थाने में रखने के बाद छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

इस प्रदर्शन का आयोजन शहर की वार्ड नंबर 60 की कारपोरेटर रजनी बाला की देखरेख में किया गया। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रमण भल्ला, योगेश साहनी, मूला राम को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। चार दिनों के अंदर जम्मू में मीर के नेतृत्व में कांग्रेस का यह दूसरा प्रदर्शन है। इससे पहले कांग्रेस ने 25 फरवरी को जम्मू के सतवारी में प्रदर्शन किया था।पलौड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान मंहगाई के खिलाफ बैनर उठाए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मीर ने भाजपा सरकार टैक्स व कर बढ़ाकर लोगों के हित दांव पर लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाने के साथ जम्मू कश्मीर के लोगों पर एक के बाद एक नए टैक्स लगाए जा रहे हैं।

भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यह कहकर लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं कि सर्दियों में पेट्रोल-डीजल मंहगा हो जाता है। सच यह है कि भाजपा सरकार ने अत्याधिक कर लगाकर पेट्रोल-डीजल को मंहगा किया है।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ भी धोखा किया है। अच्छे दिन लाने के दावे करने वाली इस पार्टी ने बेतहाशा टैक्स वृद्धि का लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नए नए टैक्स लगाकर लोगों का आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.