पहाड़ी से पत्थर गिरा, गाड़ी सवार सात घायल
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ऊधमपुर के टिकरी इलाके में तवेर
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ऊधमपुर के टिकरी इलाके में तवेरा गाड़ी पर पत्थर गिरने से सात लोग घायल हो गए। घायलों में छह महिलाएं हैं। इन्हें जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार रात बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर पस्सियां गिरने की आशंका बन गई थी। वहीं, जब टिकरी में श्रीनगर के यात्रियों की तवेरा गाड़ी पर पहाड़ी से पत्तर गिर गया। इसमें गाड़ी में सवार सोहेल (35) पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी पटन, सेहरीश (25) पुत्री मुजफ्फर अहमद निवासी कुपवाड़ा, शाहिन (24) पुत्री गुलाम निवासी श्रीनगर, सइमा (25) पुत्री मोहम्मद सादिक निवासी श्रीगनर, मारिया (25) पत्नी जुबरे निवासी गांदरबल, गुलशन (25) और अशफा (20) पुत्री खलील निवासी श्रीनगर घायल हो गई। हादसे के बाद सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी में डाक्टरों का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर है।