जम्मू-कश्मीर में 2027 में रिटायर होंगे 35 बड़े अफसर, उमर सरकार ने जारी की JKAS अधिकारियों की लिस्ट
जम्मू-कश्मीर सरकार ने 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले 35 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की अधिसूचना जारी की है। इनमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
-1792085673363_m.webp)
जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त।
HighLights
जम्मू-कश्मीर सरकार ने 35 अधिकारियों की सेवानिवृत्ति अधिसूचना जारी की।
ये अधिकारी 2027 में विभिन्न तिथियों पर सेवानिवृत्त होंगे।
इनमें कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2027 के दौरान जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों की सेवानिवृत्ति को लेकर अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, संबंधित अधिकारी निर्धारित तिथियों पर नौकरी की आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होंगे।
सिविल सचिवालय, श्रीनगर से जारी इस अधिसूचना के अनुसारजवानिवृत्त विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इनमें वित्तीय निगम, समाज कल्याण विभाग, पुस्तकालय विभाग, एस्टेट विभाग, कृषि उत्पादन, उद्योग एवं वाणिज्य, शिक्षा, राजस्व, ग्रामीण विकास और सूचना विभागों में तैनात अधिकारी शामिल हैं।
अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारी 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि अन्य अधिकारियों की सेवानिवृत्ति अप्रैल, मई, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर 2027 में निर्धारित है।
सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख अधिकारियों प्रबंध निदेशक, जेएंडके फाइनेंशियल कारपोरेशन मंज़ूर अहमद कादरी, सचिव समाज कल्याण विभाग बशीर अहमद खान, महानिदेशक, पुस्तकालय विभाग मोहम्मद रफी, महानिदेशक एस्टेट्स जम्मू डॉ. मुश्ताक अहमद,प्रबंध निदेशक, जेएंडके ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन सुदर्शन कुमार, महानिदेशक एसकेआईसीसी मुफ्ती मोहम्मद फरीद-उद-दीन, विशेष सचिव कृषि उत्पादन विभाग रवि शंकर शर्मा, विशेष सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग रिशपाल सिंह, जिला उपायुक्त डोडा कृष्ण लाल, अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारिता, जम्मू बाल कृष्ण, विशेष सचिव, संस्कृति विभाग परवेज सज्जाद गनई, अतिरिक्त उपायुक्त सोपोर शबीर अहमद रैना, संयुक्त निदेशक शिक्षा, उधमपुर/रियासी जगदीश चंद्र और ओएसडी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पीरजादा जाहूर अहमद शामिल हैं।
