Move to Jagran APP

3451 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ दर्शन को हुए रवाना

अमरनाथ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। शुक्रवार को 3451 श्रद्धालुओं का एक और जत्था बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हो गया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 03:37 PM (IST)
3451 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ दर्शन को हुए रवाना
3451 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ दर्शन को हुए रवाना

जम्मू, राज्य ब्यूरो। श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। बारिश के बावजूद यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 3451 श्रद्धालुओं का एक और जत्था बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हो गया।

loksabha election banner

सुबह करीब चार बजे 110 वाहनों के काफिले में श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए। बालटाल से 1170 श्रद्धालु रवाना हुए। इनमें 835 पुरुष और 335 महिलाएं शामिल थी। वहीं पहलगाम के लिए 1726 पुरुष और 455 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 119 साधु भाी जत्थे में रवाना हुए। इसे मिलकर अब तक आधार शिविर भगवती नगर से 52748 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हो चुके हैं।

जबकि अभी तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। इस बार मौसम खराब होने के बावजूद दर्शन करने वालों की संख्या में कोई भी कमी नहीं आई है।

आधार शिविर भगवती नगर हर दिन श्रद्धालुओं से भरा होता है। सुबह जत्थे में रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में जोश देखने वाला होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.